*अंतर्राज्यीय एटीएम ठगी मेवाती गिरोह के 02 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से नगदी 8,60,000/-रू. (आठ लाख साठ हजार रूपये)
एटीएम, मोबाईल, क्रेडिट कार्ड बरामद*
जिला इकाई कोरबा अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन में लगातार समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साईबर अपराध की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है तथा साथ ही साथ जिले में घटित होने वाले साईबर अपराध के प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर मानते हुए प्रत्येक प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दीपका क्षेत्रांतर्गत घटित घटना जिसमें दिनांक14.11.2020 को प्रार्थी भगवान सिंह चौहान जो कि सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मचारी है, उसके सेवानिवृत्त की राशि लगभग 40 लाख उसके बैंक खाते में आने पर अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाईल फोन से प्रार्थी भगवान सिंह के मोबाईल में उसके दोस्त रिटायर आर्मी का आदमी बोल रहा हूं कहकर उसकी बेटी को आपके पिता से 20 हजार रूपये उधार लिया था, जिसे वापस करना है कहते हुए ठगी कर एटीएम का पिन नंबर मांगकर उसके खाते से अलग-अलग तिथियों में लगभग 36 लाख 50 हजार रूपये अलग-अलग खातों एवं बैंकों के माध्यम से निकाल लिया गया जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक हरिश टाण्डेकर द्वारा तत्काल प्रकरण में
अपराध क. 209/2020 धारा 420, 506, 34 भादवि, 66ग आईटी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया जिसमें अपराध की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा प्रकरण में अत्यंत शातिर एवं अंतर्राज्यीय गिरोह के द्वारा उपरोक्त घटना कारित करने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम गठित की गई तथा साईबर सेल कोरबा के द्वारा लगातार उक्त प्रकरण में कठिन परिश्रम एवं तत्परता से अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु हरसंभव प्रयास किया गया। जिसके बाद प्रकरण में राजस्थान के अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा उक्त अपराध को घटित किये जाने संबंधी साक्ष्य पाये जाने पर उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी, सउनि दुर्गेश राठौर, सउनि विजय सिंह, सउनिअजय सोनवानी, प्र0आर0 चंकधर राठौर, आरक्षक गुनाराम सिन्हा, आरक्षक प्रशांत सिंह का विशेष टीम द्वारा राजस्थान के जिला अलवर, भरतपुर,मेवात में जाकर लगातार उक्त गिरोह एवंआरोपियों के संबंध में पतासाजी करते हुए प्रकरण के महत्वपूर्ण आरोपी सचिन चौधरी, पिता जशवंत चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिरटोली, थाना ततारपुर चौराहा, जिला अलवर, राजस्थान तथा एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की रकम 8,60,000.00(आठ लाख साठ हजार रूपये) बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया गया है। उपरोक्त प्रकरण
में तत्परतापूर्वक लगातार कठिन परिश्रम कर कार्यवाही करने वाले टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा
सराहना करते हुए ईनाम देने की घोषणा की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद