Top News

बाकी मोगरा पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही चोर समेत 115 किलो तांबा जप्त

AM अबतक न्यूज़




विगत कुछ दिनों से बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बंद पड़े कारखानों से कीमती सामान चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। श्रीमान्‌ पुलिस अधीक्षक अभिषे मीणा के द्वारा इनके विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देच्च दिया गया था। इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री खोमन लाल सिन्हा के मार्गदर्शन में चोरी पर संलिप्त गतिविधियों पर सतत लगातार निगरानी की जा रही थी। आज दिनांक 20.12.2020 को जरिये मुखबीर थाना प्रभारी बांकीमोंगरा रामेन्द्र सिंह को खबर मिली कि चाकाबुड़ा तरफ से दो मोटर सायकल पर कुछ लोग शुक्लाखार चौक तरफ जा रहे है कि सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही पर हमराह स्टॉफ सउनि देवी प्रसाद साहू, आर. 700,539,805,804, म.आर. 85 के गया था जो शुक्लाखार चौक पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12, एटी - 5226 एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12, ए वाय - 0228 को रोककर चेक किया, आरोपी रामगोपाल बिंझवार व रामकुमार बिंझवार के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12, एटी - 5226 में 32 नग तांबा का टुकड़ा वजनी 74 कि.ग्रा., कीमती - 37000 रूप्या तथा आरोपी विजय कुमार बिंझवार, कन्हैयालाल बिंझवार के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12, ए वाय - 0228 में 18 नग तांबा का टुकड़ा वजनी 41 कि.ग्रा., कीमती - 20500 रूप्या का होना पाया गया आरोपीगणों से विधिवत मौका पर जप्ती कार्यवाही कर थाना लाया गया एवं इस्तगासा क्र. 01/20 एवं 02/20 धारा 41(1-4) जा.फौ.,/379 भादवि. कायम कर आरोपीगणों को विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume