Top News

भूपेश सरकार के कुशल नेतृत्व में 2 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाकी मोगरा ने किसानों को साल और श्रीफल देकर सम्मान किया

AM अबतक न्यूज़
साबिर अंसारी



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व में 2 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाकी मोगरा द्वारा किसान भाइयों एवं वरिष्ठ जन का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट देकर किया।




इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरल स्वभाव के धनी लोकप्रिय युवा विधायक माननीय पुरुषोत्तम कंवर (उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन राज्य मंत्री) रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश दास महंत जी ने किया, आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाकी मोगरा के लोकप्रिय व सब से चहिते नेता व अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल जी द्वारा किया गया।


 साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण बीके मिश्रा जी,सुनील पांडे जी,आरती दास जी ,राणा विश्वकर्मा ,श्री मनीराम देवांगन जी, रहमान खान कुचेना वाले,  निक्कू कुकरेजा कुसमुंडा,बजरंग दास महंत, शैलेंद्र मिश्रा, राकेश अग्रवाल, साबिर अंसारी, पूजा महंत ,छत बाई चौहान, सावित्री चौहान, संगीता व वरिष्ठ कांग्रेसी गण एवं युवा गण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
किसानों में रही खुशी की लहर और कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी ने अपने संबोधन में कहा की भविष्य में भी हर खुशी व मुश्किल की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, और किसानों के बीच बैठकर चर्चा करते नजर आए जिससे किसानों ने अपने लोकप्रिय विधायक को ढेरों आशीर्वाद भी दी।



Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume