Top News

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोरबा जिले के गंगा श्री जिम से सौरभ कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बाजी मारी

AM अबतक न्यूज़
साबिर अंसारी



राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (दुर्ग) में द्वितीय स्थान  प्राप्त किया कोरबा जिले के सौरभ कुमार कश्यप पिता अनिरुद्ध कुमार कश्यप ने।

सौरभ कश्यप ने 180 केजी भार उठाया , स्पर्धा में लगभग सारे जिलों ने हिस्सा लिया जिसमें कोरबा जिला के गंगा श्री जिम बाकी मोगरा ने द्वितीय स्थान पर बाजी मार ट्रॉफी प्राप्त की।


सौरभ कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे पिता श्री अनिरूद्घ कुमार कश्यप जी का आशीर्वाद और मेरे ट्रेनर मधुर साहू व दीपक अग्रवाल जी के  मेहनत के वजह से ही आज मुझे वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में द्वितीय स्थान और ये सिल्वर पदक हासिल हुआ है और आगे मैं इससे भी अच्छा करने का कोशिश करूंगा और प्रथम स्थान प्राप्त करूंगा।
सांथ ही पूरे गंगा श्री जिम के सदस्यों ने सौरभ कश्यप को चैंपियनशिप की जीत को बधाई दी।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume