प्रदेश NSUI सोशल मीडिया मे जिला संयोजक पदों की नियुक्ति 23 दिसंबर को हुई NSUI सोशल मीडिया चेयरमैन अर्पित परगनिहा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI कोरबा जिला अध्यक्ष मसूद अहसन एवं शीर्ष नेतृत्व के अनुशंसा पर दीपका निवासी कमलेश प्रजापति , अतहर इमाम और कमलेश गोस्वामी को कोरबा जिला संयोजक सोशल मीडिया के पद पर नियुक्त किया गया है।
कमलेश प्रजापति हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, कांग्रेस सरकार के सोशल मीडिया में चल रहे मुहिम में भी सहभागिता बखुबी निभाते हैं, कमलेश प्रजापति हमेशा पढ़ाई के साथ ही संगठन के कार्यों के प्रति सक्रिय रहे है।
कमलेश प्रजापति के सक्रियता को देखकर प्रदेश NSUI द्वारा नए जिम्मेदारी सौंपी गई है अपनी नियुक्ति पर कमलेश प्रजापति ने कहा कि संगठन के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण जवाबदारी को पूरी निष्ठा से कार्य करुंगा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस ,Nsui के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र सहित जिला में खुशी का लहर है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद