AM अबतक न्यूज़
✍️ बांकीमोंगरा में हर वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं जहां फुटबॉल प्रेमी दूर दुर से यहां शामिल होते है और अनेक पुरस्कार प्राप्त करते है ।
बता दे कि पांच वर्षो से लगातार स्व.श्रीमति संगीता अग्रवाल की स्मृति में बांकीमोंगरा की गजरा रावण मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इसी कडी़ में इस बार बांकीमोंगरा की मैगजीन ग्राउंड में स्व.श्रीमति संगीता अग्रवाल की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है फुटबॉल मैच 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक का था। जहां आज फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मुख्यअतिथियों द्वारा किया गया । जिसमें प्रथम पुरस्कार छतीसगढ़ हार्डवेयर बांकीमोंगरा व द्वितीय पुरस्कार अमित मार्केटिंग बांकीमोंगरा की द्वारा रखा गया है । फुटबॉल 11 बजे से 4 बजे तक खेला जायेगा जिसमें बांकीमोंगरा , गजरा , छुराकछार , बल्गी, कुसंमुडा के खिलाड़ी शामिल होगे । फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजक कृपा राम साहु व समस्त पुर्व खिलाड़ी गण शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद