कोरबा। अपराधिक तत्वों को मनोबल नगर से लेकर जिले भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब सरकारी संपत्ति को पार करने के लिए रात की प्रतीक्षा नहीं की जा रही है। बांकीमोंगरा क्षेत्र में दिन दहाड़े नगर निगम के बिजली पोल को पार करने का काम किया गया। हद तो तब हो गई जब चोरी पकडऩे वाले पार्षद के साथ हाथापाई की गई। बांकीमोंगरा पुलिस को इसकी खबर दी गई है।
कोयलांचल में चोरी चकारी का काम बेहतर तरीके से चल रहा है और इसे लगातार ऊंचाई भी मिल रही है। ऐसे कार्यों को सरकारी संरक्षण मिलने के दावे समय-समय पर होते रहे हैं। इसी का परिणाम है कि अब अवैध कार्यों को करने वाले दिन दहाड़े अपनी ऊर्जा खपाने में लग गए हैं। प्रेमनगर बांकीमोंगरा क्षेत्र में शनिवार को सुबह कुछ इसी तरह का काम किया जा रहा था। सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम ने कुछ वर्ष पहले सभी क्षेत्रों में लोहे आर्टिफिशियल बिजली पोल लगाए थे। कुछ दिनों तक इनका आकर्षण बिखरा और फिर स्थित ढांक के तीन पात वाली हो गई। ऐसे पोल चोरों के निशाने पर बने हुए हैं। खबर है कि इन्हें मौके से हटाने की जिम्मेदारी चोरों ने एक तरह से संभाल ली है, जो बारी-बारी से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को सुबह यह काम बेखौफ तरीके से प्रेमनगर में किया जा रहा था। ऐसे बिजली पोल को काटने के साथ पार करने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर निर्दलीय पार्षद पवन गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस कारनामे पर जब उन्होंने आपत्ति जतायी तो हाथापाई की नौबत आ गई। इस पर बांकी पुलिस को खबर दी गई। टीम ने यहां पहुंच स्थिति संभाली। इस दिशा में किसके विरूद्ध क्या कुछ कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
AM अबतक न्यूज़
बाकी मोंगर का एक और घटना सामने आई,,,
इसे कहते है चोरी और सिना जोरी,,,, आखिर चोरों की मनोबल बढ़ा कौन रहा है।
आखिर किसका शय मिल रहा चोरों को,,,,

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद