Top News

बांकीमोंगरा थाना के ग्राम अरदा के लालपुर से बाइक व टीवी समेत घर की कीमती समान पार

AM अबतक न्यूज़
साबिर अंसारी

✍️अरदा क्षेत्र में सप्ताह भर में चोरी के दो मामले, बांकीमोंगरा पुलिस गंभीर नहीं।


बांकीमोंगरा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का बोलबाला चल रहा है । पुलिस गश्त कर रही है या नहीं समझ से परे ,आये दिन चोरी की घटना सामने आ रही है । एक सप्ताह के अंदर चोरी के दो मामले सामने आ चुके है । चोरी की इन घटनाओं से लोग सोचते पर मजबूर हो रहे है कि  पुलिस अपना काम सही कर रही है य नहीं ।



मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रिकालीन अरदा के आश्रित मोहल्ले लालपुर में अमरजीत के घर से बाइक व जनार्दन के घर से टीवी समेत कीमती सामान को चोरों ने चोरी कर ली।

अरदा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के मामले सामने आ रही है, उसके बाद भी बांकीमोंगरा पुलिस इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, सप्ताह भर में 2 चोरी हो चुकी है, इस क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिसबल की गश्त के अभाव में चोरों के हौसले बुलंद हो चुकी है, साल भर में चोरी के सैकड़ों मामले सामने आ चुकी है, अरदा के आश्रित मोहल्ले लालपुर में सूने मकान सहित पास के घर से बाइक व टीवी चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दी है, मिली जानकारी के अनुसार लालपुर बस्ती में अमरजीत अपने परिवार के साथ निवास करता है, अमरजीत के घर में पूरे परिवार के साथ सोए रहे और शातिर चोरों ने चोरी कर ली, सुबह जागने पर घरवालों ने देखा कि घर से बाइक व घर में रखे कीमती सामान गायब था, पास के जनार्दन के घर से चोरों ने टीवी व कीमती सामान पार कर ली है, जनार्दन अपने परिवार के साथ अपने गांव शादी में गया है, जहां सुने की फायदा उठाते हुए चोरों ने टीवी सहित घर की अन्य सामान को चोरी कर ली, जिसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी गई है, अब देखना यह होगा कि शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ती है या नहीं।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume