Top News

*देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में उर्जाधानी संगठन ने ब्लाक मुख्यालय में रैली व प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा*

*

*देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में उर्जाधानी संगठन ने ब्लाक मुख्यालय में रैली व प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा* 
केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी तीनो कृषि बिल और बिजली कानून में संशोधन को वापस लेने की मांग पर दिल्ली में देशभर से जुटे किसानों की समर्थन करते हुए आज ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने कटघोरा एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर नए कृषि कानून एवं बिजली संसोधन कानून को वापस लेने की मांग किया । 
इससे पहले शहीद वीरनारायण सिंह चौक में एकत्र होकर प्रतिमा पर माल्यापरण कर श्रद्धान्जलि दिया गया । उसके बाद एसडीएम कार्यालय तक किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई और कार्यलय के सामने 2 घण्टे तक धरना पर बैठ गए तथा ज्ञापन सौपी गयी है ।   
ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्पोरेट घरानों की हितो को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने जो तीन कानून लाया उससे देश की कृषि और किसान बर्बाद हो जाएंगे । न्यूनतम समर्थन मूल्य के जगह ठेका खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है कालाबाजारियों की गोदाम भरने की छूट से महंगाई बढ़ेगी । इसी तरह से नई बिजली कानून भी किसानों की आर्थिक समस्याओं को बढाने वाली है इससे और भी कई विषमताएं सामने आएगी । इन कारणों से देशभर के किसान पिछले 26 नवम्बर से दिल्ली पहुंचकर विरोध जताते हुए शांतिपूर्वक सड़को पर ही डटे हुए है और सरकार को अपने कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं पर किसानों को सरकार दिल्ली के बाहर ही रोक रखी है ।जहां पर 10 लाख से ज्यादा किसान कड़कड़ाती ठंड में ही  संघर्षरत है ।  किसानों के इस आंदोलन को देश भर से समर्थन दिया जा रहा है इसी कड़ी में कटघोरा ब्लाक कार्यालय के समक्ष आज रैली और प्रदर्शन धरना आयोजित किया गया और उन्होने बताया है कि उर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति 1 दिसम्बर से लगातार किसान आन्दोलन के समर्थन में कोरबा जिले के कई ग्रामो में भी व्यापक आंदोलन चला रही है और धन व अनाज सँग्रह कर रही है जिसे आंदोलनकारी अखिल भारतीय  किसान सभा भेजी जाएगी ।  इससे पूर्व सयुंक्त रूप से प्रदर्शन , चक्काजाम, पुतला दहन व्यवसायिक संस्थानों का बंद जैसे आंदोलन चलाये जा चुके हैं । 
 बृजेश श्रीवास गजेंद्र सिंह ठाकुर ललित महिलांगे संतोष दास महंत विजय पाल सिंह तवर कुलदीप राठौर संतोष राठौर दशरथ सिंह बिजवार श्यामू जायसवाल जगदीश पटेल लक्ष्मनिया बाई तीज कुंवर गीताबाई तिहारू बाई पुन्नी बाई कार्तिक राम संजू यादव संतोष ठाकुर राजेश यादव रामकुमार प्रकाश देवांगन महेत्तर दास भुजबल बिजवार महेंद्र महेंद्र सुहेंद्र सिंह रवि कुमार यादव दीपक कुमार भागवत दास सुरेंद्र कुटे प्रताप सिंह ,चितरंजन , ललित महिलांगे सूरज साहू रामकुमार केवट जमुना यादव अर्जुन वस्त्र कार अशोक यादव विनोद यादव हरीश यादव महेंद्र कुमार सुरेश गजेंद्र सिंह श्यामू जायसवाल रुद्र दास महंत ,सहित सैकड़ों कार्यक्रताओं  ने हिस्सेदारी किया । 

भवदीय 

*गजेंद्र सिंह ठाकुर* 
क्षेत्रीय संयोजक (. *UBKKS* )

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume