*दिल्ली के संघर्षरत किसानों के समर्थन में व्यवसायियों ने अपनी प्रतिष्ठान को रखा बंद*
*ऊर्जाधानी संगठन ने जताया आभार -कहा ये आजादी की दूसरी लड़ाई*
केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी तीनो कृषि बिल और बिजली कानून में संशोधन को वापस लेने की मांग पर दिल्ली में देशभर से जुटे किसानों की समर्थन करते हुए आज के भारत बंद को सफल बनाने के लिए ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने आज बांकीमोंगरा दीपका,गेवरा हरदीबाजार , कुसमुंडा ,पाली क्षेत्र में संघटन की ओर से आमजनों और व्यापारी वर्ग से देशव्यापी बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील किया । व्यापारी वर्ग ने भी स्वस्फूर्त बन्द में शामिल हुए ।
ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के क्षेत्रीय सयोंजक गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्पोरेट घरानों की हितो को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने जो तीन कानून लाया उससे देश की कृषि और किसान बर्बाद हो जाएंगे । न्यूनतम समर्थन मूल्य के जगह ठेका खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है कालाबाजारियों की गोदाम भरने की छूट से महंगाई बढ़ेगी । इसी तरह से नई बिजली कानून भी किसानों की आर्थिक समस्याओं को बढाने वाली है इससे और भी कई विषमताएं सामने आएगी । इन कारणों से देशभर के किसान पिछले 26 नवम्बर से दिल्ली पहुंचकर विरोध जताते हुए शांतिपूर्वक सड़को पर ही डटे हुए है और सरकार को अपने कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं पर किसानों को सरकार किसानों को दिल्ली के बाहर ही रोक रखी है । संघर्षरत किसानों को देश भर से सहयोग भेजा जा रहा है इसी कड़ी में यहां से भी सहयोग राशि अनाज आदि भेजी जाएगी । किसानों और आमजनों से दिल से सहयोग दिया जा रहा है । और आज के बन्द को भी व्यापक समर्थन मिला । इससे पूर्व 01 दिसम्बर से सयुंक्त रूप से प्रदर्शन , चक्काजाम, पुतला दहन जैसे आंदोलन चलाये जा चुके हैं ।
गजेंद्र ,चितरंजन , ललित महिलांगे सूरज साहू रामकुमार केवट जमुना यादव अर्जुन वस्त्र कार अशोक यादव विनोद यादव हरीश यादव महेंद्र कुमार सुरेश गजेंद्र सिंह श्यामू जायसवाल रुद्र दास महंत ,सहित सैकड़ों कार्यक्रताओं ने बन्द को सफल बनाने में योगदान दिया ।
*गजेंद्र सिंह ठाकुर*
क्षेत्रीय संयोजक (. *UBKKS* )
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद