*कई गावो में लगें हाई क्वालिटी के सीसी कैमरे* कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन पर पाली पुलिस की महत्वपूर्ण पहल
जिसमें पाली थाना के अंतर्गत पुलिस ने कई ऐसे गांव का चिन्हांकित किया था।जहाँ मुख्य चौक चौराहों पर जनसहयोग से स्थापित हुए खुफिया कैमरे की नजर अब हर आने जाने वालो पर रहेगी।इससे अपराध में नियंत्रण और अपराधी गिरफ्त में आएंगे।
पाली पुलिस फिलहाल ऐसे गावो का चयन कर सी सी टी वी कैमरे लगवाने में सफल रही ।व अभी भी यह पहल के लिए कनेक्टिविटी विभिन्न दिशाओं में है। इसे गावों को जिनकी आबादी ज्यादा है। हजारों की आबादी वाली पोड़ी और नुनेरा को इस कड़ी में शामिल किया गया था। जिसमें नुनेरा में लक्ष्मण किराना दुकान ,दुकालू पटेल, भव्य किराना दुकान, कृष्णा ऑटो पार्ट्स, देवांगन पोल्ट्री फार्म, पप्पू साहू किराना दुकान, व पोड़ी में सत्या किराना स्टोर, साहू किराना ,ओमप्रकाश कश्यप, नरेंद्र कश्यप, आदि जगहों में हाई क्वालिटी के सी,सी, टी वी कैमरे नजर आ रहे है। यह दोनों जगह पोड़ी व नुनेरा में चोरी, सड़क हादसा, लूटपाट, आदि अन्य घटना हमेशा सुनने को मिलता था जिस पर कोई सुराग नहीं होने पर अपराधिक गतिविधियों से विलुप्त लोगों के हौसले बुलंद थे मगर अब कैमरे की नजर से अब इन तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। ऐसे कई बार क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं हो चुकी है।व हो रही है पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि अराजक तत्वों की पहचान करना सबसे अहम मसला हो गया था । क्षेत्र के नागरिकों और व्यपारियों की इस संबंध में बैठक लेकर प्रभावी सवाल किया गया। इसके नतीजे भी सकारात्मक आए। लोगों को प्रेरित किया गया कि मुख्य चौक- चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के क्या- क्या फायदे होंगे। जिस पर आज पोड़ी.. नुनेरा में लगाएं गए खुफिया कैमरे उच्च क्वालिटी के हैं जिसमें काफी दूर तक की हलचल भी कैद किया जा रहा है। आज यह कैमरे यहां पर स्टार्ट कर दिए गए हैं । और पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गावों में भी आगे की रणनीति तय की गई है। लेकिन इस मामले में कई काम सोच रखने वाले नागरिकों के माध्यम से भी हो रहे हैं। इस कड़ी में आमजन व्यापारियों को भी शामिल किया गया है। क्षेत्र में कई अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। और हो भी रही है जिसमें घटनाओं की चुनौती का सामना थाना पुलिस और प्रशासन को करना पड़ता है। लेकिन अब हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगने से घटनाओं एवं दुर्घटनाओं चोरी जैसे अपराधिक मामलों में पुलिस को साक्ष्य ढूंढने में आसानी होगी ।जिससे ऐसे कृत्य करने वाले अपराधिक लोगों पर अंकुश व लगाम लगाया जा सकेगा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद