AM अबतक न्यूज़
कोरबा – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 18 जनवरी से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार वार्डो में राजस्व वसूली शिविर लगाए जाएंगे। आयुक्त एस.जयवर्धन ने करदाताओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि जिन करदाताओं पर निगम की देय सम्पत्तिकर समेकित कर, शिक्षा उपकर, 05 प्रतिशत जलकर, जलकर, दुकान एवं भवन किराया आदि की राशि बकाया है, वे अपने वार्ड में लगे शिविर स्थल पर पहुंचकर निगम को देय बकाया राशि का भुगतान करें। निगम के देय करों का भुगतान का उत्तरदायित्व करदाता के स्वयं का ही है। अतः वे अपना कर स्वविवरणी भरकर देय कर आवश्यक रूप से निगम कोष में जमा कराएं, निर्धारित समयसीमा में स्वेच्छा से बकाया सहित सम्पूर्ण राशि जमा करने पर करदाता को वर्तमान सत्र की सम्पत्तिकर में 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होने कहा है कि नए भवन, मकान एवं अन्य सम्पत्तियां जिनमें सम्पत्तिकर स्वनिर्धारण अभी तक नहीं किया गया है, वे स्वविवरणी फार्म भरकर अपने संबंधित जोन कार्यालय में राशि जमा कराएं तथा अर्थदण्ड से बचे।18 जनवरी से वार्डो में लगाए जाने वाले शिविरों के लिए निगम द्वारा तैयार की गई तिथिवार व वार्डवार कार्ययोजना के अनुसार 18 जनवरी को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम, वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 23 आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.-2 कृष्णानगर, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 34 अमरसिंह होटल के पास सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 54 दशहरा मैदान दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 63 बांकी बस्ती स्कूल के पीछे शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 19 जनवरी को वार्ड क्र. 01 दुर्गा चौक पटेलपारा, वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 23 आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.-2 कृष्णानगर, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 34 अमरसिंह होटल के पास सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 43 जयभगवान गली दर्री, वार्ड क्र. 54 दशहरा मैदान दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 63 मड़वाढोड़ा सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे। 20 जनवरी को वार्ड क्र. 04 देवांगनपारा ब्राम्हण मोहल्ला, वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन राताखार, वार्ड क्र. 24 दुर्गा पण्डाल एम.पी.नगर, वार्ड क्र. 18 गणेश पण्डाल पथर्रीपारा, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 44 प्रेमनगर आंगनबाड़ी केन्द्र, वार्ड क्र. 56 पंखादफाई, वार्ड क्र. 63 बांकी बस्ती सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे। 21 जनवरी को वार्ड क्र. 04 प्रताप चौक, वार्ड क्र. 03 सामदुयिक भवन राताखार, वार्ड क्र. 24 दुर्गा पण्डाल एम.पी.नगर, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 56 शांतिनगर बाजार के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा मद्रासी होटल के पास शिविर लगाए जाएंगे। 22 जनवरी को वार्ड क्र. 05 सिंधी गुरूद्वारा, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 25 कुआंभट्ठा, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 36 पाडीमार बरगद चौक सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी उरांव मोहल्ला, वार्ड क्र. 57 आनंदनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा मद्रासी होटल के पास शिविर लगाए जाएंगे। 23 जनवरी को वार्ड क्र. 06 पुरानी बस्ती भण्डारी चौक, वार्ड क्र. 13 स्टेडियम जोन कार्यालय, वार्ड क्र. 25 कुआंभट्ठा, वार्ड क्र. 21 गणेश पण्डाल बुधवारी, वार्ड क्र. 36 सामुदायिक भवन इंदिरा मार्केट, वार्ड क्र. 46 पण्डाल पावरसिटी रोड अयोध्यापुरी, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर चौक, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा मद्रासी होटल के पास शिविर लगाए जाएंगे। 24 जनवरी को वार्ड क्र. 07 सामुदायिक भवन गोकुलगंज, वार्ड क्र. 47 जमनीपाली चौक के समीप बीच बस्ती में शिविर लगेंगे। 25 जनवरी को वार्ड क्र. 14 सार्वजनिक मंच पम्प हाउस, वार्ड क्र. 25 कुआंभट्ठा, वार्ड क्र. 21 गणेश पण्डाल बुधवारी, वार्ड क्र. 37 गणेश नगर, वार्ड क्र. 59 वैशाली नगर, वार्ड क्र. 65 अग्रसेन भवन बांकी मेनरोड में शिविर लगाए जाएंगे। 27 जनवरी को वार्ड क्र. 08 कुम्हार मोहल्ला, वार्ड क्र. 14 सार्वजनिक मंच पम्प हाउस, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 22 शिवाजीनगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर स्कूल के समीप सारथी मोहल्ला, वार्ड क्र. 59 विद्यानगर, वार्ड क्र. 65 बांकी क्रमांक-2 सामदुयिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे। 28 जनवरी को वार्ड क्र. 09 भिलाईखुर्द्र क्र.-2 सामदुयिक भवन, वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा सांस्कृतिक भवन, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 28 दुर्गा पण्डाल फेस-1 आर.पी.नगर, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 48 इंदिरानगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 60 गेवरा चौक, वार्ड क्र. 65 कुदरीपारा सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे। 29 जनवरी को वार्ड क्र. 10 रमेश गली सीतामणी, वार्ड क्र. 15 सांस्कृतिक भवन ढोढ़ीपारा, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार प्राथमिक शाला, वार्ड क्र. 40 दुर्गा पण्डाल पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 48 इंदिरा नगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 60 गेवरा चौक, वार्ड क्र. 66 पानी टंकी सामुदायिक भवन बांकीमोंगरा क्र.-2 में शिविर लगेंगे। 30 जनवरी को वार्ड क्र. 10 बजरंग टाकिज के पास, वार्ड क्र. 16 चारपारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 27 रामनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार प्राथमिक शाला, वार्ड क्र. 40 दुर्गा पण्डाल पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 51 कबीर भवन दर्री, वार्ड क्र. 61 शांतिनगर, वार्ड क्र. 66 बांकीमांगरा क्र.-2 पानी टंकी सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे। 01 फरवरी को वार्ड क्र. 11 अग्रोहा चौक मेन रोड, वार्ड क्र. 16 चारपारा सामदुयिक भवन, वार्ड क्र. 27 रामनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 31 खरमोरा सामुदायिक भवन नीम चौक, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजी हाउस, वार्ड क्र. 51 लाटा स्कूल के समीप, वार्ड क्र. 62 गेवरा चौक, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे। 02 फरवरी को वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणवन तालाब, वार्ड क्र. 27 नवधा पण्डाल रामनगर, वार्ड क्र. 31 खरमोरा सामुदायिक भवन नीम चौक, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजी हाउस, वार्ड क्र. 52 नगोईखार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 62 गेवरा चौक, वार्ड क्र. 67 गजरा चौक में शिविर लगेंगे। 03 फरवरी को वार्ड क्र. 12 अमरैयापारा नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर ठाकुरदीहा चौक, वार्ड क्र. 32 कोसाबाड़ी संस्कारभारती स्कूल के समने मंच, वार्ड क्र. 42 शिवनगर रूमगरा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 53 दर्रीखार क्र.-2 कोटवार घर के समीप सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा चौक तथा 04 फरवरी को वार्ड क्र. 12 शारदा विहार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर ठाकुरदीहा चौक, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन नीम झाड़ के पास, वार्ड क्र. 42 शिवनगर रूमगरा सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे।
18 जनवरी से वार्डो में लगेंगे राजस्व की वसूली शिविर
AMअबतक
0
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद