कोरबा, बांकी मोंगरा | जनवरी 15, 2021
बांकी मोंगरा (कोरबा) | खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा बांकी मोंगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी तारतम्य में पार्षद श्रीमती कमला देवी बरेठ के मुख्य आतिथ्य एवं बांकी मोंगरा की राष्ट्रीय स्वयं सेविका प्रिया देवांगन के संयोजन में चित्रकला एवं नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में बांकी मोंगरा के थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह एवं संजय आजाद विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमा साहू, श्यामलता देवी, रीना देवी, चंद्रकला साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक विशेष तौर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – नेहा महंत, द्वितीय स्थान – मेघा, तृतीय स्थान – आयुष दिवाकर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – श्रेया महंत, द्वितीय स्थान – स्नेहा, तृतीय स्थान – पायल व सांत्वना पुरस्कार स्वाती को दिया गया। इसी क्रम में नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – मेघा, प्राची सिमरन, रानू एवं रूपाली को प्रदान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रिया देवांगन का रहा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद