Top News

कनकी में गौरा-गौरी का विसर्जन किया गया,

 
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- कनकेश्वरधाम कनकी में गौरा-गौरी का विसर्जन बाजे-गाजे के साथ अमरैयापारा के झिंगाही तालाब में किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं सहित पुरूष एवं नवयुवक उपस्थित रहे। 
गांव में दिन भर गौरा गौरी का भजन कीर्तन होता रहा एवं सभी ग्रामवासी गौरा नृत्य करते हुए झूमते रहे। गौरा गौरी की मूर्ति को कनकेश्वर मंदिर प्रांगण से निकालकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। 
ग्राम कनकी के हर घर की महिलाओं एवं लोगों ने गौरा गौरी का पूजा-अर्चना किया एवं श्रीफल चढ़ाकर मन्नतें मांगी।ग्राम कनकी के दाऊ साहेब चौरा और सतबहनिया माता स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना किया गया एवं गौरा गौरी की जयघोष करते हुए मांदर की थाप में लोग देर शाम तक थिरकते रहे। 
गौरा- गौरी सहित अन्य मूर्ति को अपने सिर पर उठाने वाली महिलाओं सहित गांव का बैगा भी गौरा गौरी की भक्ति में लीन होकर नृत्य करते रहे। 
गौरा गौरी उत्सव समिति सहित सभी ग्रामवासियों ने मिलकर गौरा गौरी एवं अन्य मूर्तियों का विसर्जन किया।आसपास क्षेत्र सहित सभी ग्रामवासियों ने भारी संख्या में पहुंचकर हर्षोल्लास के साथ विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume