कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चोढ़ारानी मंदिर से निकाली गई रथयात्रा बोईदा,सिल्ली,रेलडबरी, हरदीबाजार,ढोलपुर, बोकरामुड़ा,मुढा़ली,दर्री, बिरदा,गुमिया,पंतोरा होते हुए कनकी पहुंची। जहां पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों एवं डीजे के साथ भव्य स्वागत किया गया । वहीं रथयात्रा के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई जिसमें भारी संख्या में की युवतियों ने भाग लिया।
गौरतलब हो कि रथयात्रा जिस गांव में पहुंच रही है वहां ग्रामीण हर्षोल्लास के साथ स्वागत कर रहे हैं। कनकेश्वरधाम कनकी में भी रथयात्रा के आने से पूरे गांव में एक उत्सव सा वातावरण नजर आ रहा है। वहीं हर घर के सामने रंगोली बनाई गई, तोरणद्वार लगाये गये थे।
चौक,चौराहों,घरों, दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों में जय श्रीराम लिखा हुआ भगवा रंग का ध्वज ही दिखाई दिये। जय श्रीराम का जयघोष करते हुए फूलमाला एवं पटाखों से यात्रा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। राम रथयात्रा शाम 4 बजे के लगभग कनकी पहुंची जहां की महिलाओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना किये एवं फूलमाला सहित श्रीफल आदि चढ़ाकर भगवान का भजन किया।
सभी जगह रथयात्रा के स्वागत के लिए लोग उत्साहित दिखे और रामभक्तों ने प्रभात फेरी निकालकर भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन रहे एवं देर शाम तक डीजे के धुन में झूमते रहे। गांव की महिलाओं ने बाजे-गाजे के साथ कीर्तन भजन करते हुए राम रथ यात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा को भव्य बनाने के लिए ग्राम कनकी के नवयुवक साथियों सहित गांव के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों एवं सभी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद