Top News

बड़ी खबर, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दबंग नेता, व मकान मालिक समेत कुल 4 पर हुआ अपराध दर्ज तीन को भेजा गया ,जेल नेता जी चल रहे फरार

AM अबतक न्यूज़


कोरबा:- कटघोरा थाना अंतर्गत बाजार मोहल्ला मे मृतक बलविंदर सिंघ नामक युवक अपने  परिवार के साथ किराए के मकान पर निवास करता था, साथ ही बतादे कि मृतक विकलांग था। काफी दिनों से मृतक का मकान मालिक संजय यादव , उसकी देढ़सास पूर्णिमा यादव, व सास यशोदा यादव के द्वारा आए दिन मकान खाली करवाने को लेकर व किराया कि बात कहकर ,लड़ना, गाली गलौज, डराने धमकाने, जैसी हरकत कर प्रताड़ित कर रहा था , साथ ही कटघोरा के दबंग नेता आकाश शर्मा द्वारा भी आरोपियों के पक्ष लेते हुए प्रताड़ना की गई, जिससे वो बहुत डर गया, और तंग आकर पिछले माह 22 जनवरी को लगभग सुबह 8 बजे , एक सुसाइड नोट में आरोपियों द्वारा किया जा रहा प्रताड़ना कि जानकारी लिख अपने घर के म्यार में फंदा बनाकर अपनी इहलिला समाप्त कर ली।
सुसाइड नोट के आधार पर कटघोरा पुलिस ने उक्त मामले को लेकर कटघोरा थाना में मर्ग क्र 11/2021 कायम कर जांच किया जा रहा था।जांच के दौरान गवाहों के बयान, पीएम रिपोर्ट,घटना स्थल निरीक्षण से आरोपियों के द्वारा मृतक को प्रताड़ित करने की बात की पुष्टि होने पर दिनांक 20/02/2021 को मामले में अपराध क्रमांक 52/21 धारा 306,34 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की तथा माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है जिसमे एक आरोपी नेता जी आकाश शर्मा घटना दिनांक से फरार है। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त सुसाइड नोट की हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच कराने हेतु रायपुर भेजी गई है जिसकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।


मृतक बलविंदर (अपाहिज) सिंह की भाभी बांकीमोंगरा निवासी श्रीमती निर्मला राजपूत ने थाना कटघोरा में उक्त आरोपियों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।जिसपर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने उक्त मामले की गम्भीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जांच करनी शुरू कर दी थी।जांच में सुसाइट नोट के आधार पर शुरू की गई जिसमें सही साक्ष व गवाहों के आधार पर मामला पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया । 



Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume