Top News

ठेका मजदूरों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर आज एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपेगी सीटू

AM अबतक न्यूज़



एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत सदभाव कंपनी लिमिटेड कार्यरत है जिसके अंदर लगभग 400 कर्मचारी कार्य करते हैं ड्राइवरों सहित अन्य सभी कर्मचारियों को दिसंबर माह से वेतन नहीं मिला है वेतन समस्या को लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है मजदूरों की बैठक हुई जिसमें मजदूरों के वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर चर्चा हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आज सीटू के नेतृत्व में  11 बजे एसईसीएल गेवरा प्रबंधन से मिलकर मजदूरों का लंबित भुगतान जल्द कराने के साथ ईपीएफ का KYC कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कोयला श्रमिक संघ सीटू के क्षेत्रिय सचिव जनाराम कर्ष ने बताया कि एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत सदभाव कंपनी लिमिटेड में ड्राइवरों सहित 400 मजदूर कार्यरत है जिन्हें दिसंबर माह से अभी तक वेतन नहीं मिला है जिससे मजदूरों की आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो चुकी है परिवार के पालन पोषण में काफी दिक्कत आ रही है इसी कारण मजदूरों में काफी आक्रोश है मजदूरों द्वारा कई बार सदभाव कंपनी और एसईसीएल से बात करने के बाद भी 2 माह से वेतन के लिए घुमाया जा रहा है और तीसरा महीना भी समाप्त होने वाला है।
सीटू नेता ने कहा कि लगभग 200 मजदूरों का ई पी एफ का kyc नहीं हुआ है जिसके कारन मजदूरों का ई पी एफ अंशदान नहीं हो पा रहा है जिसके कारन मजदूरों के पैसे जमा होने का कोई हिसाब ही नही है।
ठेका मजदूरों कि समस्या को लेकर कोयला श्रमिक संघ सीटू ने पहले भी ज्ञापन देकर 10 दिनों के अंदर सदभाव कंपनी में कार्यरत मजदूरों की समस्या समाधान की मांग की थी लेकिन प्रबंधन ठेका मजदूरों के वेतन सहित अन्य समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है जिसको लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश है सीटू नेता ने कहा की कल सैकड़ों मजदूरों के साथ अंतिम निवेदन एसईसीएल गेवरा प्रबंधन से किया जायेगा मजदूरों की मांग सही समय में पूरी नही होने पर खदान बंद करने की चेतावनी भी आज ज्ञापन के माध्यम से दिया जाएगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume