AM अबतक न्यूज़
स्थानीय स्तर पर ऊर्जा धानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति की एक विशेष बैठक चारों परियोजनाओं की नरीइबोध में आयोजित की गई जिसमें जल जंगल जमीन को खोकर प्रदूषण और बेरोजगारी की मार झेल रहे भूवीस्थापित बेरोजगारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी चारों क्षेत्र की इकाइयों की बैठक हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया की स्थानीय स्तर पर स्थानीय बेरोजगारों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए उनको वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराई जाए ।
इसी कड़ी में गेवरा परियोजना के अंतर्गत हरदीबाजार के मलगांव ग्राम में जो पुरातन शिवजी का मंदिर है जिसे तोड़ने के विरोध में जायसवाल परिवार खड़ा है उसके समर्थन में ऊर्जा धानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति ने अपना समर्थन दिया और एक विशाल रैली निकाल कर अपना समर्थन दिया कि जब तक भूविस्थापितों को उनके हक और अधिकार को प्रशासन और प्रबंधन नहीं मानता तब तक एक बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी इसका सभी भू विस्थापितों ने संकल्प लिया और एक बड़े आंदोलन की बात कही जिसकी रूपरेखा संगठन ने तय की


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद