AM अबतक न्यूज़
बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा ग्राम जवाली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक।
कोरबा:- बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र ग्राम जवाली चाकाबुड़ा में बांकीमोंगरा पुलिस ने चौपाल लगाकर, ग्रामीणों को किया जागरुक।
ग्रामीणों को खासकर साइबर क्राइम के बारे में बताया गया। ताकि वे किसी तरह की ठगी का शिकार न हो। इसमें खासकर उन लोगों को टारगेट किया, जो मोबाइल यूज करते हैं। आमतौर पर फोन पर बैंक अकाउंट नंबर, पिन कोड के वेरिफिकेशन का हवाला देकर धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद पुलिस उस पर रोक लगाने विशेष अभियान चला रही है। बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से यह भी कहा गया कि इस क्षेत्र में किसी भी अनजान व्यक्ति को घूमते दिखे, जो उन्हें संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। वहीं शराब का अवैध विक्रय करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों से संबंधित जैसे नबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठे, वाहन का चलाते समय मोबाइल पर बात न करे, हमेशा हेलमेट का उपयोग करें, चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का उपयोग, नशे में वाहन न चलाये व चिटफंड कंपनी में कम समय पर दोगुना रकम की झांसा में आकर अपनी मेहनत कि गाढ़ी कमाई निवेश न करें।
बांकीमोंगरा पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग मांगा। वे भी इस सामाजिक बुराई को लेकर जागरूक रहे। ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके। जिलेभर में पुलिस चौपाल लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोगों के बीच पहुंचकर संपर्क बनाया जाए। जिससे पुलिस और आम लोगों दोनों को फायदा हो।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद