*लगातार दूसरा दिन राजस्व निवारण शिविर में ग्रामीणों ने अनेकों शिकायत आवेदन और अपनी बात प्रभारी अधिकारी के सामने रखी*
*उर्जाधानी संगठन ने शिविर में ग्रामीणों का जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण हो*
पाली और कटघोरा ब्लॉक हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मलगांव एवं नराईबोध में 3, 4 फरवरी 2021 को गेवरा दीपका एसईसीएल के द्वारा राजस्व निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी अधिकारी को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी।
एसईसीएल दीपका क्षेत्र से प्रभावित ग्रामीणों ने राजस्व निवारण शिविर में जमकर विरोध दर्ज कराएं ग्रामीणों ने प्रभारी अधिकारी को नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि एसईसीएल पिछले कई वर्षों से मलगांव अमगांव सुवाभोड़ी के ग्रामीणों को गुमराह करते आए हैं और हमारी मूलभूत लंबित रोजगार मुआवजा बसाहट पुर्नवास की व्यवस्था दीपका प्रबंधन ने सुचारू रूप से व्यवस्थाविथ नहीं कर पाए कब हमारे छोटे-छोटे बच्चे जवान हो गए लेकिन रोजगार मुआवजा बसाहट की समस्याओं को एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने समाधान अभी तक नहीं करा पाई।
वहीं दूसरी ओर आज ग्राम पंचायत नराईबोध में एसईसीएल गेवरा परियोजना ने राजस्व निवारण शिविर के आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी बसाहट मुआवजा रोजगार के मामले को लेकर प्रभारी अधिकारी के सामने ग्रामीणों ने अपनी बात रखी जिसमें प्रभारी अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि डेढ़ से दो माह के भीतर में जितनी भी आवेदन दर्ज हुए हैं उसकी त्वरित निराकरण किया जाएगा।
ऊर्जाधानी संगठन के एसईसीएल गेवरा/दीपका परियोजना के कुलदीप सिंह राठौर रूद्र दास महंत ललित महिलांगे दशरथ सिंह धीवर गजेंद्र सिंह ठाकुर संतोष दास महंत प्रकाश कोर्राम संतोष राठौर जय यादव उपस्थित होकर ग्रामीणों के समर्थन करते हुए कहा कि बसाहट रोजगार मुआवजा और अन्य संबंधित समस्याओं को राजस्व निवारण शिविर में प्रभारी अधिकारी को जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए कहा गया और जब तक यह समस्या हल नहीं किया जाता तब तक एसईसीएल गेवरा दीपका के प्रबंधन गांवों में किसी प्रकार की हस्तक्षेप ना करें।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद