Top News

महंगाई ने ले की कु.सीता बिंझवार की जान आप को बता दे अभी के महंगाई के समय पर एक गरीब परिवार को गैस सिलेंडर भरा पाना बहुत ही मुश्किल हो गई खाना बनाने के लिए गई थी बंद पड़े कोयला खदान पर कोयला लेने

महंगाई ने ले की कु.सीता बिंझवार की जान आप को बता दे अभी के  महंगाई के समय पर एक गरीब परिवार को गैस सिलेंडर भरा पाना बहुत ही मुश्किल हो गई खाना बनाने के लिए गई थी बंद पड़े कोयला खदान पर कोयला लेने 


महंगाई ने ले की कु.सीता बिंझवार की जान आप को बता दे अभी के  महंगाई के समय पर एक गरीब परिवार को गैस सिलेंडर भरा पाना बहुत ही मुश्किल हो गई अपनी गरीबी के कारण  खाना बनाने के लिए  बंद पड़ी भूमि गत 4 नंबर बांकी खदान पर पड़े कोयला लेने गई थी मृतिका l उसे यह नहीं मालूम था जहाँ पर कोयला लेने जा रही है वहाँ से वह कभी वापस नहीं लौटेगी l 



SECL के  जवाबदार अधिकारियों की लापरवाही से एक बच्ची  की कोयले के ढेर से दब जाने से हुई मौत

 पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी


कोरबा जिला के बांकी मोंगरा पर बंद पड़े SECL के खदानों से बड़े पयमाने कबाड़ चोर व कोयला की चोरी को SECL प्रबंधन रोक पाने में असमर्थ नजर आ रही है l 
इसी कड़ी में 25 जनवरी  को सीता बिंझवार अपने घर के कोयला लेने बंद पड़ी 4 नबंर खदान पर गई हुई थी l 
इसी दौरान जब सीता बिंझवार कोयला चुन रही थी तो कोयला का बड़ा ढेर सीता बिंझवार के ऊपर भर भरा कर गिर पड़ा जिसके निचे सीता बिंझवार दब गई और मौके पर ही मौत हो गई l देखा जा रहा की इस बंद पड़े कोयला खदान पर अभी secl के कुछ प्रशासनिक अधिकारी कार्य कर रहे है l सूत्रों की माने तो जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय बंद पड़े खदान पर प्रसनल मैनेजर अपने चैंबर पर उपस्थित थे l
वही मृतिका के परिजनों का कहना है की इस खदान पर मात्रा एक दो ही  सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं l कोयला चुन के ले जाने के एवज में हम इन्हे 20रू से 40रू देते है l secl प्रबंधन अभी तक मौन धारण की हुई है l 
वही secl बांकी मोंगरा  क्षेत्र के जवाबदार अधिकारी का कहना है कि मौजा राशि प्रदान करने के लिए हमारे पास फंड नहीं है l 
 बरहाल  अब देखना यह होगा कि बाकी मोगरा पुलिस इन जवाबदार अधिकारियों के ऊपर इतनी बड़ी लापरवाही के चलते हुई मौत के जिम्मेदारों के ऊपर क्या कार्रवाई करती है l 
सन 2017 में बंद कर दी गई गई थी बांकी मोंगरा मेन माइंस

जिस समय बांकी मोंगरा मेन माइंस को बंद किया गया था उस समय बंकर के पास व आस पास काफी मात्रा में कोयला को छोड़ दिया गया था l सूत्रों की माने तो 1लाख टन से 50 हजार टन कोयला का ढेर पड़ा हुआ है l 
secl भूमि गत खदान बांकी मेन माइंस के अधिकारी की लापरवाही की वजह से एक बच्ची को अपनी जान दे कर चुकाना पड़ा l इसका जिम्मेदार कौन ?

 आखिरकार सीता बिंझवार की मौत का जिम्मेदार है कौन
 क्या कॉलरी  मैनेजर या  पर्सनल मैनेजर या सिक्योरिटी इंचार्ज

बांकीमोंगरा पुलिस कर रही है मामले की जाँच गिर सकती है जिम्मेद्दार अधिकारिओ पर गाज

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume