*ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति*
*2 मई के खदान एवं ग्राम स्तर का आंदोलन को स्थगित किया गया*
विगत 25 मार्च 2021 को ग्राम रलिया (हरदीबाजार) जिला कोरबा में भूविस्थापितो ,किसानों और कोयला खदान सहित अन्य संस्थानो से प्रभावितो की विशाल अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमे 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया था और माँग पत्र बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सबंधित विभागों को प्रेषित कर 2 मई 2021 को जिले के 100 से ज्यादा ग्रामो में प्रदर्शन एवं चारो कोयला परियोजना में उत्पादन ठप्प करने की चेतावनी दिया गया था , लिए गए प्रस्ताव के तहत 5 अप्रेल को सीएमडी को सम्बोधित हड़ताल की सूचना भी दिया गया था किन्तु इसी बीच कोरोना महामारी के बढ़ते प्रयोप से उत्पन्न भयावह स्थिति से सुरक्षा कारणों को देखते हुए 2 मई की प्रस्तावित आंदोलन व हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है सन्गठन पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में यह फैसला लिया गया है । इस सबन्ध में जानकारी देते हुए सन्गठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने बताया कि अधिकार सम्मेलन में कोयला खदानों एवं आद्योगिक उपक्रमो से प्रभावित 100 से ज्यादा ग्रामो को चिन्हांकित कर ग्राम जन चौपाल लगाकर किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर बातचीत का दौर शुरू किया गया था किंतु इसी बीच कोरोना के दूसरे लहर के भयावह स्थिति को देखते हुए सन्गठन के सभी कामों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है स्थिति सामान्य होने पर आंदोलन की आगे की रणनीति पर कार्यवाही किया जाएगा । उन्होंने आगे बताया कि हालांकि क्षेत्रीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा हमारे संगठन को सन्देश भेजा गया है कि मांगो पर उनके साथ बातचीत कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ वार्ता के लिए समय निर्धारित किया जाएगा जबकि एसईसीएल द्वारा बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए शिविरों और कलेक्टर स्तर पर बैठक में कई सकारात्मक निर्णय भी लिया गया है । हम नए पुराने सभी मामलो में भुविस्थापित एवं किसानों की समस्या का निराकरण करने के पक्ष में आंदोलन कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि ढेलवाढिह परियोजना एवं सराईपाली परियोजना क्षेत्र में भी अधिकार सम्मेलन की तैयारी चलाई जा रही थी जिसे सामान्य स्थिति होने पर आयोजित किया जाएगा ।
सपुरन कुलदीप
अध्यक्ष
ऊर्जाधानी भूविस्थापित-किसान कल्याण समिति
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद