AM अबतक न्यूज़
कोरबा :– बांकी मोंगरा थाना अन्तर्गत गायत्री मंदिर मोहल्ले में रहने वाले पंकज साहू पिता देशराज साहु उम्र 30 वर्ष जो कि पेशे से ड्राइवर था । पिछले कई दिनों से घर से लापता थे काफी खोजबीन करने के पश्चात परिवार वालों ने बांकी मोंगरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जहां दिनांक 28 अप्रैल 2021 को जिला जांजगीर चांपा के थाना शक्ति से एक युवक की सड़ी गली लाश मिलने की सूचना फोटो सहित बांकी मोगरा थाने में मिली।
बांकी मोंगरा थाने में उनके परिवार को बुलाकर फोटो दिखाया गया। फ़ोटो देखने पर उसके परिवार के सदस्यों ने उसके हाथ में गोदना को एवं हाथ में पहने कड़ी को देखकर पंकज साहू के रूप में ही पहचान की गई । वहीं मामला दो-तीन दिन पुराना थे इसलिए शक्ति पुलिस के द्वारा लावारिस समझकर उसका कफन दफन कर दिया गया था परिवार के द्वारा पहचान कर लिए जाने पर आज अनुविभागीय अधिकारी की मौजूदगी में थाना शक्ति के द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया है । अब बांकीमोंगरा की युवक का शव शक्ति में कैसे पहुंचा और क्या हुआ अब जांच का विषय है।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद