Top News

बांकि मोगरा में पदस्थ ए.एस.आई ने वर्दी की गर्मी दिखाते हुए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर बरसाया डंडा, पत्नी लगाती रही गुहार पर साहब कहां सुनने वाले थे,,पढ़े पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एएसआई कृष्ण पाल कंवर पर मारपीट व गालीगलौज करने की हुई शिकायत।


कोरबा (बांकी मोगरा) :– 13 अप्रैल की शाम लगभग शाम 6 बजे, 65 वर्षीय मोहम्मद जहानु अपनी पत्नी के साथ, बिजली गुल होने के कारण अपने ही घर 30/8 के बाहर बैठे थे , तब पेट्रोलिंग करते हुए पुलिस वैन कॉलोनी में पहुंची बताए अनुसार पुलिस वैन पहुंचते ही सिंघम स्टाइल में ए एसआई कृष्णपाल कंवर गाड़ी से उतरे और बिना कुछ बोले, कुछ जाने 65 वर्षीय जहानु पर गालियां देते हुए डंडा बरसाने लगे, उनकी पत्नी के रोक जाने पर उनको भी बहुत भला बुरा कहते हुए अभद्र शब्दो का प्रयोग करते हुए वर्दी का रॉब दिखाने लगे,, एएसआई ने जान से मरने की धमकी तक दे डाली,, 
जहानु की पत्नी द्वारा ये कहा गया की मुहल्ले में और भी लोग है जो घूम रहे है वो भी बिना मास्क के आप उनको भी कहिए, या अगर हमने गलत किया है तो आप शासन द्वारा तय किया हुआ नियम का उलंघन करने का जुर्बाना ले लीजिए,वो गुहार लगाती रही, पर साहब का मूड इतना गर्म थी की वो कुछ सुनने को तैयार ही नही थेे, 



मोहम्मद जहानु के पत्नी का कहना है की एएसआई द्वारा मेरे पति को इतनी बरबता दसे पीटा गया है कि ठिक से चल भी नहीं पा रहे हैं उनके पैर में सुजन व काला पन निशाना पड़ गया है । 


अब मोहम्मद जहानु एवं उनके पत्नी चाहते की उक्त एएसआई कृष्णपाल कंवर के विरुद्ध उचित कार्यवाही हो । जहां मोहम्मद जहानु एवं उनके पत्नी ने एएसआई की शिकायत ,बांकी मोगरा थाना व पुलिस अधीक्षक कोरबा , जिला दण्ड अधिकारी कोरबा , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री में भी कि गई है ।


अब देखना ये है की ऐसे गर्म वर्दी वाले जो आए दिन शुर्खियो में बने रहना चाहते है, इस बार प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume