AM अबतक न्यूज़
कोरबा जिले के दीपका सीजी पोर्टल के पढाई तुंहर दुआर में जुनाडीह स्कूल की शिक्षिका बिंदुलता राठौर को नायिका बनाया गया ।
पढ़ाई तुंहर दुआर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका एक वर्ष पुर्ण हो चुका है । बता दे कि बच्चों के अध्यापन से लेकर शिक्षकों के एकजुट होकर किये जा रहे कार्य एवं नवचारों को खोजने के लिए हमारे नायक कालम के माध्यम से जो प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था आज उसकी बदौलत शिक्षा विभाग के पास सैकड़ों उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम प्राप्त हो चुके है । जिनके प्रयास अत्यंत सराहनीय है हम बता दे के कोरोना महामारी के समय में भी घर बैठे सीखने - सिखाने में जुटे हुए शिक्षक - शिक्षिकाएं । सीजी पोर्टल:- पढ़ाई तुंहर दुआर में स्कूली बच्चों से लगातार आनलाइन कक्षाओं का संचालन होते आ रहे है अभी भी शिक्षक बच्चों को सीखने- सिखाने में जुटे हुए हैं देश भर में लॉकडाउन लगने लगा है , परन्तु शिक्षकों के मार्गदर्शी स्वाभाव एवं उनकी उपलब्धियों को लगातार हमारे नायक में दिया जा रहा है । वहीं संकुल बिंझरा की शिक्षिका को मिली नायिका की जिम्मेदारी कटघोरा ब्लॉक संकुल बिंझरा के जुनाडीह स्कूल की शिक्षिका बिंदुलता राठौर को सीजी पोर्टल ,,पढ़ाई तुहर दुआर,, में नायिका की जिम्मेदारी मिली है । प्रथम बार में ही बिंदुलता को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नायक में स्थान प्राप्त हुआ है हम बता दे की नायकों का चयन विभिन्न जिलों से होता है ।
दरअसल सीजी पोर्टल " पढ़ाई तुहर दुआर " द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में से प्रतिदिन एक - एक जिला से नायक का चयन किया जाता है इसके अलावा शिक्षिका बिंदुलता राठौर के द्वारा " पढ़ाई तुहर दुआर " में बहुत सारे काम भी किये हैं । जिसके तहत मोहल्ला का संचालन , एनीमेटेड , कार्टून विडियों , शिक्षक , टीएलएम का निर्माण , एजुकेशन एनीमेटेड कार्टून वीडियो से स्कूल के बच्चे में छिपी प्रतिभा को निखारने के भयकर प्रयास किया है । छत्तीसगढ़ के सीजी पोर्टल पढ़ाई तुहर दुआर के द्वारा बने नायक में बिंझरा संकुल से बिंदुलता को कोरबा जिला में नायिका स्थान स्थान मिला यह संकुल बिंझरा व विकास खंड के लिए गौरव का पल है आज के इस कठिन परिस्थितियों में उन्होंने बहुत लगन से अपने कार्यों को करते हुए सभी नगरवासियों को गौरवान्वित की है उन्हें उनके नजदीकी , उन्हें मानने वाले , शिक्षक - शिक्षिकाएं , छात्र - छात्राएं वाट्सअप , फेसबुक , फोन , मेसेज के माध्यम से बधाईयां भी दे रहे है ।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद