AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- कोरबा जिला के शिक्षकों के नेतृत्व में गठित राज्य स्तरीय ऑनलाइन शिक्षक समूह द्वारा राज्य स्तरीय विद्यार्थियों के समूह के बीच वर्चुअल माध्यम से जैवविविधता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कोरबा जिला सहित राज्य के अन्य जिले के कुल 220 विद्यार्थियों ने भाग लिया. चित्रकला में 50 निबंध लेखन में 45 और स्लोगन लेखन में 25 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी वैशाली कुर्रे प्रथम, रीतेश कक्षा दसवीं शाउमावि कुसमुंडा द्वितीय, कुमारी रानू सुर्यवन्शी कक्षा बारहवीं शाउमावि बल्गीखार एवं तनु देवांगन शाउमावि जमनीपाली तृतीय स्थान पर रही. वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी नीतू कक्षा बारहवीं शासकीय कन्या उमावि सूरजपुर, द्वितीय कुमारी कुसुम कक्षा बारहवीं शाउमावि कुसमुंडा एवं ज्योति लहरे कक्षा बारहवीं आदर्श नगर कुसमुंडा तृतीय स्थान पर रही. स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी अंजली शाउमावि कुसमुंडा व गरिमा राय कक्षा दसवीं शाउमावि जामनगर कांकेर, द्वितीय स्थान कुमारी भारती कक्षा बारहवीं शाउमावि कुसमुंडा(कोरबा) एवं कुमारी ईशा कक्षा बारहवीं शाउमावि कुसमुंडा जिला कोरबा तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम के निर्णायक व अतिथि गुलाबसिंह बंजारे व्याख्याता जांजगीर, दुर्गेश वैश्य व्याख्याता कबीरधाम एवं केके कश्यप व्याख्याता शामावि भनेसर जांजगीर रहे. कार्यक्रम का आयोजन राकेश टंडन व्याख्याता शाउमावि उतरदा, प्रभा साव व्याख्याता स्याहीमुड़ी, राजेश नवरंग शासकीय हाईस्कूल उड़ता, घनश्याम प्रसाद भास्कर शासकीय हाईस्कूल पताढ़ी, डॉ. भावना बैरागी शासकीय कन्या स्कूल राजनांदगांव, मनीष अहीर व्याख्याता शाउमावि बड़े मुरमा जगदलपुर एवं शशि पाठक व्याख्याता शासकीय कन्या उमावि प्रतापपुर ने किया.
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद