AM अबतक न्यूज़
वेक्सिन लगाने के लिए घर घर जा कर टीम द्वारा किया जा रहा जागरूक , मिल रहा अजब गजब जवाब ।
कोरबा :– बांकी मोंगरा नगर निगम, स्वास्थ विभाग, महिला बाल विकाश, पुलिस प्रशासन, आंगनबाड़ी, मितानिन सब मिलकर एक टीम बनकर लोगो को वेक्सिन लगाने के लिए डोर टू डोर जाकर जागरूक करने का कार्य कर रहे, साथ ही वेक्सिन भी लेकर चल रहे , पर लोगो से मिल रही अजब गजब जवाब जिसके चलते परेशान नजर आ रही टीम, कुछ लोगो से तो अच्छा सहयोग मिल रहा तो वही कुछ लोग उल्टा उनको ही समझने का कोशिश करते नजर आए, और कुछ लोग नाराज होकर चिल्लाते भी देखने को मिल रहे तो कोई भागते भी दिख रहे, टीम कड़ी धूप में मेहनत भी कर रही है साथ ही कई तरह के सवाल और जवाब का सामना भी ।
नगर निगम के बताए अनुसार ज्यादातर लोगों ने वेक्सिनेशन कराया है और जो नही करा रहे है उनका एक सूची बनाई जाएगी और उनसे घोषणा पत्र में हस्ताक्षर लिया जायेगा ।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद