Top News

जिले में अवैध शराब, सट्टा पर शिकंजा कसने दिया निर्देश, बांकी पुलिस ने महुआ शराब के दो तस्कर को भेजा जेल

AM अबतक न्यूज़


कोरबा :– जिले के साथ साथ बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत इस लॉक डाउन के समय में भी अवैध रूप से शराब , सट्टा बहुत जोर शोर से फल रहा है , जिसकी जानकारी मिलते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिषेक मिणा के द्वारा पूरे जिले में ऐसे अवैध गतिविधियों व तत्वों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया है ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री खोमन लाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बांकीमोंगरा रामेंद्र सिंह द्वारा दिनांक 23.05.2021 को मुखबिर के सूचना मिला की धरम सिंह राजपूत पिता मंगल सिंह(32) पंखादफाई एस इसके साथी तेश राम विश्वकर्मा पिता शारदा प्रसाद विश्वकर्मा (40) बलगी से पंखादफाई सुराकछार अवैध रूप से महुआ शराब नीले रंग की सीबी साईन मोटरसायकल में अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पंखादफाई सुराकछार की ओर लेकर आने वाला है। मुखबीर सूचना तस्दीकी के दौरान पंखादफाई शराब भट्ठी के आगे पुल के पास चेकिंग पाईंट लगाकर दोनों आरोपियों से प्लास्टिक बोरी रखे पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन, तीन हरे रंग के 02-02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरा हुआ हाथ भट्‌ठी से निर्मित महुआ शराब कुल 11 लीटर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर दोनों आरोपियों को विधिवत्‌ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा दाखिल किया गया।

धरम सिंह के विरुद्ध बांकी मोंगरा थाने में पहले भी आबकारी एक्ट के साथ साथ अन्य मामले भी दर्ज की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन ही के दौरान थाना बांकीमोंगरा के द्वारा अवैध शराब विकी,/परिवहन,/ कब्जा के संबंध में कुल 14 प्रकरण में 20 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume