AM अबतक न्यूज़
कोरबा :– बाकीं मोंगरा क्षेत्र के बजरंग दल के सदस्यों ने अच्छी पहल करते करते हुए वैश्विक बीमारी कोरोना काल में सारे नियमों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से धर्म सेना के सदस्यों ने भारत माता की रसोई शुरू की है, जिसमें असहाय एवं गरीब कमजोर वर्ग के लोगों एवं कोरोना से पीड़ित परिवार के लोगो को खाना मुहैया कराया जा रहा है साथ ही सूची राशन का भी वितरण किया जा रहा है।
आपातकालीन मे सदस्य अपने स्वयं के वाहन से अस्पताल पहुंचने का सेवा भी दे रहे ।
धर्म सेना के सदस्यो द्वारा ये सेवा निः स्वार्थ भाव से किया जा रहा है जो अति सराहनीय है, इस कठिन घड़ी में लोगो का जरूरत पूरा कर सेवा दे रहे सदस्यों को दुआ देते नजर आये लोग ।
मुख्य रूप से अपना सहयोग दे रहे सदस्य .. राजेश साहू, अर्जुन साहू, रोहित सोनी, सुभाष यादव ,राजेंद्र सिंह ,हिना साहू,सहित समस्त राम भक्त धर्म सेना के साथी गढ़ ने लोगो से निवेदन भी किया है की, इस नेक कार्य में सहयोग देने के इच्छुक हमसे जरूर जुड़े साथ ही, एक संदेश भी दिया की अगर कोई आपके आस पास इस तरह का जरूरत मंद नजर आए तो हमसे जरूर संपर्क करे, ताकि हम उस जरूरतमंद को अपनी सेवा दे सके ।
मो नंबर 9827952504, 8878447777

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद