Top News

नौकरी लगाने के लिए बड़ी रकम ले धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लगी धारा 420 देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़



कोरबा :– प्रार्थी जगन्नाथ महतो पिता मंगर महतो ने थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराया की प्रार्थी का पुत्र चंदन महतो शासकीय नौकरी के लिए काफी लंबे समय से प्रयास कर रक्षा था, इसकी भनक आरोपी परमानंद राउत को लगी तब उसने चंदन महतो के पिता जगन्नाथ महतो से नौकरी लगाने की बात कह कर अपने झांसे में लिया और उसके द्वारा 140000/– रुपए लेकर ठगी कर लिया।

प्रार्थी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 38/2021 धारा 420 भादवि दर्ज कर तफ्तीश जारी की, आरोपी की पता तलाश हेतु टीम उड़ीसा रवाना किया गया था जहां आरोपी परमानंद राउत पिता धरनिधर राउत उम्र 55 शाकिन बच्चराई थाना पटपुरा जिला केंद्रपाड़ा उड़ीसा के द्वारा ठगी की शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

      श्रीमान अभिषेक मीणा पुलिस अधीक्षक कोरबा , श्रीमान कीर्तन राठोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमान खोमन लाल सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े एवं हमराह स्टाफ सउनी अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक 65 चक्रधर सिंह राठौर, आरक्षक 744 सुदर्शन केसरी के तत्परता पूर्वक आरोपी की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume