Top News

*सोशल मीडिया पर अपने गांव देवपहरी मे कच्ची शराब को नियंत्रित करने के लिए आवाज उठाता नवयुवक*

*सोशल मीडिया पर अपने गांव देवपहरी मे कच्ची शराब को नियंत्रित करने के लिए आवाज उठाता नवयुवक* 

 कोरबा ब्लाॅक के देवपहरी पंचायत के देवपहरी मे ही कच्ची शराब का शिकायत लगातार whastapp ग्रुप मे अपने पंचायत सरपंच,सचिव और मीडिया के माध्यम से  नियंत्रित करने के लिए देवपहरी से नवयुवक ने पोस्ट किया है ,जिससे गाँव मे परेशानी झेल रहे कई परिवार जिनके यहा कडी मेहनत कर पैसा तो कमाते पर पैसा मुखिया के खाते मे आता है l आनलाइन आधार कार्ड से पैसा निकाल कर शराब पीने मे पैसा उडाते है,शराब  पीने के बाद घर परिवार मे भीअक्सर लड़ाई  झगडे मारपीट  की नौबत बनती है l इस  क्षेत्र पर कच्ची शराब अधिक मात्रा में बनने व बेचने से शराबियो की संख्या भी बढ रही है, ग्राम के व आस पास नवयुवक भी शराबखोरी सीख रहे है, अपने बड़े बुर्जुगो को ऐ बच्चे शराब का सेवन करते  देखकर सीख रहे है l गांव मे चिंता का विषय बन चुका है l शराबखोरी ,आसपास के कुछ गांव मे बंद होने से अब यहाँ पर ग्राम देवपहरी में शरबीओ का अड्डा बना हुआ है l यहाँ  दूर से कच्ची शराब के शौक़ीन आते है l मेहनत की कमाई का पूरा पैसा शराब पीकर बर्बाद करते हैं l  जिससे चलते उनके परिवार को राशन पानी मे काफी परेशानीओ का सामना करना पड़ रहा है l पंचायत प्रतिनिधि भी इस विषय पर संज्ञान ले, अपने पंचायत को नशामुक्त बनाने मे प्रयास जरूर करे मगर सफलता नहीं मिल पाई है l जिस घर का मुखिया रोज शराब पीये, तो उस  परिवार का आर्थिक ,सामाजिक, मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक शिक्षा, स्वस्थ स्तर दिनो दिने नीचे की ओर गिरता चला जा रहा है l हमारे समाज के इन डेकेदारो को चाहिए की शहर के आलावा ग्रामीण इलाको पर जागरूकता अभियान चलाये इन पिछड़े लोगो को समाज के मुख्या धारा से जोड़े शारब पीने से सिर्फ परिवार का विनाश होता है विकास नहीं l 
समाज को सुधार की आवश्यकता  है..... 

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume