Top News

14 जुलाई को धरना और 15 को चक्का जाम,मांग पुरी नहीं होने की स्तिथि में परिवहन चालक संग करेगी सराईपाली परियोजना में धरना

AM अबतक न्यूज़


परिवहन चालक संघ पाली के द्वारा secl सरायपाली परियोजना अंतर्गत ग्राम बुडबुड़ में ओपन कास्ट कोल माइंस संचालित है जिसमें स्टार एक्स मिनिरल्स निजी कंपनी मिट्टी उत्खनन व कोयला उत्खनन का ठेका लिया है जिसमें ड्राइवर भाइयों का शोषण किया जा रहा है । परिवहन चालक संघ की 14 मुख्य बिंदु पर मांग किया गया है वहीं उनके मांग इस प्रकार है 

1. भू प्रभावित चालक एवं ऑपरेटरों की नियुक्ति को पहले प्राथमिकता दिया जाए।
2.परिवहन चालक संघ से ही पंजीकृत स्थानीय सदस्यों की नियुक्ति की जाए।
3.एसईसीएल द्वारा निर्धारित दर पर मानदेय भुगतान किया जाए।
4.कार्य की अवधि 8 घंटे निर्धारित किया जाए उससे अधिक कार्य लिए जाने पर ओवरटाइम दैनिक मजदूरी के तहत भुगतान किया जाए।
5.चालक ऑपरेटर एवं हेल्पर का मानदेय एक निश्चित समय अवधि पर देय हो ।
6.चालको एवं ऑपरेटरों की हाजरी बायोमेट्रिक पंचिंग पद्धति से हो ।
7. भुगतान स्लिप अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए।
8.राष्ट्रीय एवं भारतीय अखिल धार्मिक अवकाशों पर काम लिए जाने पर शासन के नियमानुसार कार्य का भुगतान किया जाए ।
9.अतिरिक्त चालको हेल्पर एवं मिस्त्रियो का मानदेय भुगतान नियमित मानकर किया जाए।
10. शासन द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड (uniform) चालकों के लिए अनिवार्य हो।
11. सप्ताहिक अवकाश का दिवस चक्र बनाकर प्रदत्त किया किया जाए।
12.अन्य क्षेत्र के वाहन चालकों की नियुक्ति पर रोक लगाया जाए एवं अन्य क्षेत्र के चालकों को निष्कासित किया जाए।
13. क्षेत्रीय वाहन चालकों को निष्कासित किया गया है उन्हें पुनः काम पर लिया जाए।
14. समस्त कामगारों को पी एफ यू एन नंबर दिया जाए।

 उक्त मांग 13 जुलाई 2021 तक पूरा नहीं होने पर 14 जुलाई 2021 को एसईसीएल सराईपाली परियोजना में संचालित कोल माइंस ओपन कास्ट बुड बुड मे शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं उक्त मांग पूर्ण नहीं होने पर 15 जुलाई 2021 को एसईसीएल सरायपाली के सामने बिलासपुर मुख्य मार्ग से कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा जो अनिश्चितकालीन होगा ।

असुविधा होने पर समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन, एसईसीएल सराईपाली परियोजना, स्टार एक्स मिनिरल्स निजी कंपनी, एवं भू विस्थापित कल्याण समिति की होगी ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume