AM अबतक न्यूज़
कोरबा:–कोरबा कलेक्टर रानू साहू जी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को पूर्व की तरह एक दिन का साप्ताहिक व्यावसायिक अवकाश घोषित कर सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय ले आदेश जारी कर दिया है। एक तरह से मंगलवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा यह फैसला जिलाधीश रानू साहू ने सोमवार देर रात जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है की दिनांक 12.07.2021 को जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा के सदस्यों के साथ हुई बैठक में सर्व सहमति से लिए गए निर्णयानुसार कोरबा जिला के नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत सभी प्रकार की स्थायी एवं अस्थायी दुकानें पूर्व की भांति सप्ताहिक अवकाश के रूप में मंगलवार को बंद रहेगी। शेष अन्य अति आवश्यक सेवाएं उक्त अवकाश दिवस को पूर्व की भांति कोविड प्रोटोकॉल के तहत् निर्धारित समयानुसार शाम 8:00 बजे तक ही संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। बैठक में जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद