AM अबतक न्यूज़
कोरबा :– थाना बांकिमोंगरा में बीते 11 जून को एक नाबालिक किशोरी के पिता द्वारा थाना बांकिमोंगरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी पुत्री 8/7/21 रात 3 बजे से लापता है , साथ ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की बात कही गई।
अपराध क्रमांक 122/21 धारा 363 भादवि रिपोर्ट उपरोक्त धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान संदेही शशि स्वीपर पिता अरुण स्वीपर द्वारा नाबालिक किशोरी को भगा कर ले जाने के संदेह पर संदेही के मोबाइल नंबर 9755184972 का सीडीआर एवम आईएमआई नंबर 866043058151880 का साइबर सेल से डिटेल प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा शशि के परिजन से पूछताछ करनी चाही, पर संदेही के परिजन द्वारा उल्टा पुलिस पर ही प्रताड़ित किए जाने की शिकायत आला अधिकारियों को देने की बात कही गई और बाद में शिकायत भी की गई,, जिससे मामले में ढील हो सके, पर पुलिस साइबर सेल से आए डिटेल के अनुसार पूछताछ कर रही थी न की शक के आधार पर , और बिना जानकारी के ही विभागी अधिकारियों को शिकायत पत्र दे डाली जिसमे ये भी लिखा गया था की मेरा पुत्र महीनो से कमाने बाहर है, जबकि शशि स्वीपर की हाजरी डिटेल पुलिस ले चुकी थी और उसका 8 जून तक का हाजरी भी चढ़ा हुआ था जिससे ये समझ आ जाता है की शशि के परिजन झूठ बोल रहे है ।
तब साइबर सेल के आए डिटेल के अनुसार कल दिनांक 22/07/21 को अपहृत बालिका के पिता के साथ थाना बांकी मोगरा से उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी आरक्षक 700 रोहित राठौर महिला आरक्षक 85 मीना कैवर्त के साथ संदेही एवं अपहृत बालिका की दस्त्याबी हेतु पुलिस टीम रायगढ़ रवाना किया गया। जो कोतवाली रायगढ़ के पुलिस स्टाफ के साथ के मोबाइल डिटेल के आधार पर गणेश तालाब पारा में लोकेशन पाए जाने पर संदेही एवम नाबालिक अपहृत बालिका के साथ संबंध में मोहल्ले वासीयो से पूछताछ करने पर सुनील श्रीवास के घर गौशाला के पीछे बैकुंडपुर रायगढ़ में एक रूम किराए में ले कर रह रहे हैं, की सूचना पर मौके पर अपहृता के पिता एवं पुलिस टीम तलाश करने पहुंची, इसी बीच अपहृता के पिता को देखते ही संदेही शशि कुमार चिल्लाते हुए की मैं,,,,,,,,,, के बिना नहीं रह सकता मैं,,,,,,,,, के बिना नहीं रह सकता कहता हुआ रूम के अंदर भाग कर गया रूम में रखे सब्जी काटने के चाकू से अपना गला पे चाकू चलाने की कोशिश करने लगा जिससे शशि के गले में कट भी लग गया, संदेही की हालत को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल निकट के मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया डॉक्टर संदीप कुमार की हालत खतरे से बाहर है , इलाज जारी अपहृत बालिका को सुरक्षित कर लिया गया है,, वैधानिक कार्रवाई जारी है ।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद