Top News

एसईसीएल वैलफेयर बोर्ड के सदस्यों द्वारा आवासीय कालोनियों का किया निरीक्षण साथ ही किया गया वृक्षारोपण

AM अबतक न्यूज़


वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश शामिल रहे श्रमिक और अधिकारी संघ प्रतिनिधि 

कोरबा :– आज दिनांक 22/07/2021 को निरीक्षण के  दौरान आए एसईसीएल प्रबंधन वैलफेयर बोर्ड के सदस्यों द्वारा उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में वृक्षारोपण के माध्यम से कोविड महामारी के समय आक्सीजन के महत्व को देखते हुए पेड़ो के मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान बताते हुए वृक्षारोपण किया ताकि मानव जीवन स्वस्थ स्वास्थ्य और संतुलन में चले इसके पश्चात एसईसीएल सुराकछार प्रबंधन के अंतर्गत सुराकछार-बल्गी- बाँकी उपक्षेत्र के आवासीय कालोनियों का किया गया निरीक्षण इस दौरान पहले बल्गी कालोनी का निरीक्षण किया फिर टीम सुराकछार कालोनियों का निरीक्षण करते हुए गजरा से बाँकी होते हुए ढेलवाडीह के लिए रवाना हुई, निरीक्षण में विशेष रूप से गलियों की साफ-सफाई, मकानों के जीर्णोद्धार तथा सड़को की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया गया ।

वैलफेयर बोर्ड के सदस्य में श्रमिक संघ प्रतिनिधि अजय विश्वकर्मा (SKMS) , संपत शुक्ला (SEKMS), बजरंगी साही (HMS), महेश श्रीवास्तव (CITU), अधिकारी संघ प्रतिनिधि ए.के.पाण्डे (CMDAI) इनके अलावा बिलासपुर से रत्नेश श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (सिविल/कल्याण) ,संजीव झा ( कार्मिक प्रबंधक), हरीश यादव (उपप्रबंधक कार्मिक) एवं महाप्रबंधक (संचालन) कोरबा तथा कोरबा के अधिकारीगण एवं श्रमिक संघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume