Top News

पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी जी ने आज थाना बांकिमोंगरा का किया दौरा , वृक्षारोपण व हेलमेट वितरण कर लोगो को जागरूक करने का दिया संदेश। देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़
दिनांक 11/07/21
रविवार


कोरबा :– पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी जी ने आज बांकिमोंगरा थाने का दौरा किया, जहा थाने परिसर में वृक्षारोपण व हेलमेट वितरण कर लोगो तक एक अच्छा संदेश पहुंचाने का प्रयत्न किया और अपने संबोधन में कहा की इस कोरॉना काल से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत हमे ऑक्सीजन की पड़ी है, जिससे हमे ये समझ लेना चाहिए की जीवन में वृक्ष की महत्व क्या है , जिसमे शामिल रहे आदरणीय पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर जी, उप पुलिस अधीक्षक श्री खोमन लाल सिन्हा जी,डीएफओ  शमा फारूकी जी, पारसदगण, पत्रकार साथी, गणमान्य नेतागण, व्यापारी बंधुओ की उपस्थिति रही ।।



 अपराध में कमी लाने व शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थानेदार रामेंद्र सिंह जी के प्रयत्न से व्यापारी बंधुओ का सहयोग लेकर बांकिमोंगरा चौक में हाई डेफिनेशन कैमरा लगवाया, ताकि चौक चौराहों में  होने वाली हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर नजर थाने से ही रखी जा सके, कैमरा लगाने में सबसे ज्यादा सहयोग दिया साई साइबर कैफे के संचालक प्रमोद खांडे जी ने जिसके द्वारा अपने नेटवर्क से जोड़ पूरा कनेक्शन थाने तक पहुंचाया ,,,इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर जी द्वारा बांकिमोंगरा के थानेदार श्री रामेंद्र सिंह जी को सराहना दे पुरस्कृत भी किया गया ।









Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume