अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार चालक की जान
अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार चालक की जान
आज दिनांक 27.07.2021 को सरगांव पुलिस पेट्रोलिंग बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे रोड़ पर
पेट्रोलिंग रवाना हेतु की शाम करीब 04.00 से 04.30 के मध्य पंजाब दा ढाबा बैतलपुर के सामने
पहुंची थी जहां रोड़ किनारे नहर में एक कार होण्डा ब्रियो क्रमांक सीजी 10 ए.एच 3400 ढाबा के
सामने गिरी हुई नहर में उलटी हालात में पड़ी थी इजन से धुंआ निकल रहा था चालक कार के
अंदर फंसा हुआ था दरवाजे चारो तरफ से बंद थी शीशी चढे हुये थे पानी लगातार कार अंदर ६
तुस रहा था अंदर लगभग आधा पानी घुस चुका था तब मौके पर पहुंची सरगांव पुलिस पेट्रोलिंग
रेसक्यु टीम द्वारा कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे कार चालक को बाहर निकाल गया यदि
पुलिस पार्टी के द्वारा राहत कार्य में 5 मिनट भी विलंब किया जाता तो कार चालक की जान भी
जा सकती थी वाहन चालक जिसके सिर में चोट लगी थी जिसको सुरक्षार्थ रेसक्यु के बाद
पलटी हुई कार की सुरक्षा हेतु आर. धमेन्द्र यादव को तैनात किया गया एवं घायल चालक को
उपचार हेतु सीएचसी सरगांव पुलिस वाहन में लाया गया उपचार के बाद कार चालक से
पुछताछ करने पर अपना नाम तुषार अग्रवाल पिता सजन अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी नेचर
सिटी बिलासपुर का रहना बताया । जो अपने घर बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे, तेज
बारिश एवं हवा चलने के कारण रास्ता समझ नही आने से कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे
नहर में जाकर उलट गया बताया एवं कार में चालक का नगदी रकम 70,000 रूपये कीमती
सामान ज्वेलरी ,मोबाईल, पावर बैंक, कागजात होना बताया जिसे पुनः थाना प्रभारी केसर पराग
के हमराह पुलिस पार्टी के द्वारा सुरक्षार्थ बरामद किया गया उपरोक्त सभी सामग्री को उनके
परिजन को सूरक्षार्थ पूर्वक दिया गया । पुलिस के इस तत्परता एवं सहयोग की भावना से
चालक एवं उनके परिजन की खोयी हुई मुस्कान वापस आयी है सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक
सउनि. रामनिवास राठौर, प्र.आर. नहारूराम यादव आरक्षक धमेन्द्र यादव आर.
गोपेन्द्र सिंह ठाकुर , भूमिका सराहनीय रही।
केसर पराग
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद