Top News

अंधे कत्ल की गुत्थी को कत्ल की सूचना दर्ज होने से पहले ही सुलझाने मेकोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

- अंधे कत्ल की गुत्थी को कत्ल की सूचना दर्ज होने से पहले ही सुलझाने मेकोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
-
बेहतर पुलिसिंग के लिए कोरबा पुलिस कप्तान ने कोतवाली पुलिस को नगद 5000रू नगद ईनाम देने की घोषणा 

 अंधे कत्ल की गुत्थी को कत्ल की सूचना दर्ज होने से पहले ही सुलझाने मे
कोतवाली पुलिस की सफलता
दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर बस्ती निवासी अनिकेत गोयल की हत्या कर हसदेव नदी में फेका था शव
कोतवाली पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की जब एक अंधे कत्ल की
गुत्थी को कत्ल की सूचना दर्ज होने से पहले ही सुलझा लिया। पुलिस अधीक्षक  भोजराग पटेल
ने अपनी पदस्थापना के तत्काल बाद से ही थानो में बीट सिस्टग को प्रभावी बनाने एवं आसूचना
संकलन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सभी थाना/चौकी प्रभरियों को दिये है। कोतवाली पुलिस के
द्वारा इस दिशा में किये गये प्रयासो का सार्थक परिणाम सामने आया है, जब एक युवक अनिकेत
गोयल की हत्या के मामले को रिपोर्ट होने से पहले ही सुलझा लिया गया ।
 
जानकारी इस प्रकार है कि दिनांक 27.07.21 की रात अनिकेत गोयल नामक युवक अपने साथियों
आकाश शर्मा उर्फ लाला, सूरज साहू नंदे साहू के घर मे शराब पी रहा था और सब जुआ भी खेल
रहे थे वही पैसे की लेन देने की बात पर अनिकेत का सूरज और आकाश शर्मा उर्फ लाला से विवाद
हुआ बाद में रात में अनिकेत, लाला और सूरज के साथ आकाश शर्मा के घर महावीर नगर गया जहां
आकाश  भी उनके साथ था, वहां ये लोग लाला जो कि आटो चालक है उसके आटो में बैठे
सूरज और अनिकेत फिर से आटो मे बैठ कर शराब पीने लगे तभी सूरज के साथ अनिकेत का फिर
से विवाद होने लगा इस दौरान सूरज ने एक गमछा से अनिकेत के गला को दबाने लगा जिसमे
आकाश शर्मा भी उसका साथ दिया। दोनो ने मिलकर अनिकेत गोयल के गले को गमछा से घोटकर
वही आटो मे उसकी हत्या कर दी और एक राय होकर शव को लाला के आटो में ले जाकर दर्स
डेम से नीचे हसदेव नदी में रात्रि लगभग 01.00 बजे फेक दिया । आरोपियों ने अनिकेत गोयल के
मोबाईल को रेल्वे स्टेशन कोरबा मे एक मालगाड़ी में डाल दिया ताकि हूंढने पर ऐसा लगे कि
अनिकेत कहीं बाहर गया है। पुलिस को अपने आसूचना तंत्र से इस घटना की जानकारी दिनांक 28.
07.2021 के दरमियानी रात को प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने पुलिस
अधीक्षक  कोरबा को इस सूचना से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन
राठौर से मार्गदर्शन लेकर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के नेतृत्व मे इसकी जांच शुरू की
गई जो जांच में पाया गया कि अनिकेत गोयल दिनांक 27.07.21 की सुबह अपने घर से निकला था
तब से अपने घर नही लौटा है इससे पुलिस को प्राप्त आसूचना सही प्रतीत होने लगी। पुलिस ने
संदेही आकाश शर्मा उर्फ लाला तथा सूरज साहू को अलग-अलग जगह पर पकड़कर उनसे पूछताछ
किया गया तो उन्होने घटना करना स्वीकार करते हुये अनिकेत गोयल को नदी आखरा पुल से
हसदेव नदी मे फेकना बताया अब सगस्था नदी के अथाह पानी मे शव की तलाश की थी। जिसके
लिये  योगेश साहू के नेतृत्व मे कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा और उनकी टीम ने स्थानीय
मछुआरो और नगर सेना कोरया के गोताखोर और बोट के माध्यम से शव की पता तलाश प्रारंभ की
अंततः मृतक अनिकेत का शव नदी मे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला । यहां यह उल्लेखनिय है कि
मृतक के घर वालो को आभास ही नहीं था कि उनके लड़के के साथ कोई घटना भी हो चुकी है वे
सगा रहे थे कि अनिकेत अपने किसी दोस्त के साथ कही होगा गृतक के घर वालों को बुलाकर शव
की पहचान कार्यवाही कराई गई जो अनिकेत गोयल का ही निकला पुलिस शव का पंचनामा
कार्यवाही के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया । आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा
302,201,34 भादवि. का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। ये प्रकरण पुलिस की
तत्परता आसूचना संकलन का महत्व और एक्टिव पुलिसिंग का सटीक उदाहरण है जिसकी शुरूआत
पुलिस अधीक्षक भोजराग पटेल के द्वारा जिले मे कराई गई है।
कोतवाली पुलिस की टीम में थाना प्रभारी विवेक शर्मा, उ0नि0 भावना खण्डारे, प्र0आर0
राकेश सिंह, प्र०आर० प्रवीण कुमार लाल, प्र0आर0 माखन पात्रे, प्र०आर० रफीक खान, प्र०आर०
सिल्वेस्टर मिंज, आर० लक्ष्मीकांत खरसन, कंवल चन्द्रा, विक्रग नारंग, देवेन्द्र ठाकुर, विपिन गुप्ता, रवि
दरैहा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume