चौकी सर्वमंगला क्षेत्रांतर्गत डीजल व तांबा चोरों पर की गई कार्यवाही।
→ चौकी सर्वमंगला क्षेत्रांतर्गत डीजल व तांबा चोरों पर की गई कार्यवाही।
> आरोपियों के विरूद्ध धारा-41(1-4)/379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही।
> आरोपी- पंकज प्रसाद बिंझवार, राजू यादव व मोहन यादव गिरफ्तार।
-000मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा
भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के
परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा
के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित
किया गया है, जो दिनांक 30/07/2021 को दौरान पेट्रोलिंग के बरमपुर नहर उस पार रेल लाईन के तरफ कुछ
व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे उनका नाम पूछने पर अपना अपना नाम- पंकज
प्रसाद बिंझवार पिता मुद्रिका प्रसाद बिंझवार उम्र 32वर्ष, राजू यादव पिता स्व. श्रीराम यादव उम्र 42वर्ष, मोहन यादव
पिता स्व. श्रीराम यादव उम्र 34वर्ष सभी निवासी- फोकटपारा सर्वमंगला मार्ग थाना कोतवाली जिला कोरबा का होना
जनके पास से 2 जरीकेन 35 मीटर वाले. 1 जरीकेन 15 लीटर कुल 85 डीजल भरा हुआ एवं लगभग
08 कि.ग्रा. तांबा मिला जिनसे उक्त संपत्ति के संबंध में पूछताछ करने पर एसईसीएल कुसमुण्डा खदान से चोरी कर
लाना बताये। आरोपियों के कब्जे से प्राप्त संपत्ति 85 लीटर डीजल व लगभग 08 कि.ग्रा. तांबा जिसकी कीमत लगभग
12500 रूपये है। आरोपियों के विरूद्ध धारा- 41(1-4)/379 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियों को
गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चौकी सर्वमंगला क्षेत्रांतर्गत लगातार तांबा, डीजल, कबाड़ चोरों तथा
अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी.
नवल साव, प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक, लक्ष्मीप्रसाद रात्रे, आरक्षक रामविलास चौहान, सत्यप्रकाश राठौर, रमेन्द्र बर्मन,
सैनिक सुखनंदन टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण01. पंकज प्रसाद बिंझवार पिता मुद्रिका प्रसाद बिंझवार उम्र 32वर्ष निवासी- फोकटपारा सर्वमंगला मार्ग थाना कोतवाली
जिला कोरबा।
02. राजू यादव पिता स्व. श्रीराम यादव उम्र 42वर्ष निवासी- फोकटपारा सर्वमंगला मार्ग थाना कोतवाली जिला कोरबा ।
03. मोहन यादव पिता स्व. श्रीराम यादव उम्र अवर्ष निवासी- फोकटपारा सर्वमंगला मार्ग थाना कोतवाली जिला कोरबा
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद