Top News

थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोरो पर की जा रही लगातार कार्यवाही।




थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोरो  पर की जा रही लगातार कार्यवाही।
» आरोपी के विरूद्ध धारा-41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही।
> आरोपी- दीपक बिंझवार गिरफ्तार 


पुलिस अधीक्षक कोरबा
भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के
परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर व  नगर पुलिस अधीक्षक  खोमनलाल सिन्हा
के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान के तहत डीजल चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने मुखबिर लगाया गया जो दिनांक
29/07/2021 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बिरदा निवासी जय दिवाकर, रोहन श्रीवास व दीपक
बिंझवार ग्राम खोडरी तरफ से एसईसीएल कुसमुण्डा खदान में डीजल चोरी करने गये है कि इस सूचना पर त्वरित
कार्यवाही करते हुये थाना कुसमुण्डा प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल
रवाना होकर दबिश दिये जहां कुछ देर बाद उपरोक्त तीनो व्यक्ति 2 सायकल के कैरियर में डीजल रखकर लाते हुये
दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश किये तो 2 व्यक्ति जय दिवाकर व रोहन श्रीवास सायकल डीजल भरे
जरीकेन को छोड़कर भाग गये तथा 1 व्यक्ति पकड़ाया जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना पूरा नाम दीपक
बिंझवार पिता रामायण सिंह उम्र 21वर्ष निवासी- ग्राम बिरदा थाना कुसमुण्डा का होना बताया। जो अपने साथी जय
दिवाकर व रोहन श्रीवास के साथ मिलकर एसईसीएल कुसमुण्डा खदान में खड़े वाहनों से डीजल चोरी कर लाना
बताया। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से 2 जरीकेन में भरा 35-35 लीटर डीजल, 1 सायकल व 1 इंच वाला 5 मीटर
पाईप तथा घटनास्थल पर फरार आरोपियों द्वारा छोड़कर भागे 2 जरीकेन में 35-35 लीटर डीजल व 1 सायकल, कुल
140 लीटर डीजल कीमती 14000 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के
तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा फरार आरोपियों की पता तलाश की
जा रही है। थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत लगातार डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर
कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरी. शिवकुमारधारी, आरक्षक संजय तिवारी, महेन्द्र चंद्रा व मनोज आयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी- दीपक बिंझवार पिता रामायण सिंह उम्र 21वर्ष निवासी- ग्राम बिरदा थाना कुसमुण्डा जिला
कोरबा (छ.ग.)

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume