Top News

टीवी सीरियल एक्टर विरेन्द्र पटेल व उसका भाई धीरेन्द्र पटेल के द्वारा पुलिस थाना में आकरपुलिस वालो के साथ हाथापाई व शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में कियागया गिरफ्तार।


टीवी सीरियल एक्टर विरेन्द्र पटेल व उसका भाई धीरेन्द्र पटेल के द्वारा पुलिस थाना में आकर
पुलिस वालो के साथ हाथापाई व शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में किया
गया गिरफ्तार।
टीवी सीरियल एक्टर विरेन्द्र पटेल व उसका भाई धीरेन्द्र पटेल के द्वारा पुलिस थाना में आकर
पुलिस वालो के साथ हाथापाई व शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में किया
गया गिरफ्तार।
आरोपियों के विरूद्ध धारा- 186,332,353,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही।
आरोपीगण- विरेन्द्र पटेल व धीरेन्द्र पटेल गिरफ्तार।
-000
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.08.2021 की रात्रि पाली में
थाना कुसमुण्डा में सहायक उप निरीक्षक रफीक खान, आरक्षक अमरनाथ दिवाकर, आरक्षक जितेन्द्र रात्रे
थाना में ड्यूटी पर उपस्थित थे तभी गेवराबस्ती कुसमुण्डा से विमल अग्रवाल थाना आया रिपोर्ट दर्ज
कराया कि आदर्शनगर निवासी विरेन्द्र पटेल और धीरेन्द्र पटेल उसके गेवराबस्ती दुकान के सामने
पोस्टर लगा रहे है, जिसे मना किये जाने पर उनके द्वारा विमल अग्रवाल से गाली गलौच व मारपीट
तथा धमकी दिया जाने लगा जिस पर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कुसमुण्डा में अपराध पंजीबद्ध
किया गया। कुछ
बाद आरोपीगण विरेन्द्र पटेल व धीरेन्द्र पटेल अपने साथियों के साथ थाना
कुसमुण्डा पहुंचकर थाना में हंगामा करने लगे जिन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया जो अपने
हरकतों से बाज नही आये तथा पुलिस वाले सहायक उप निरीक्षक रफीक खान, प्रधान आरक्षक
कृपाशंकर दुबे, आरक्षक अमरनाथ दिवाकर व आरक्षक जितेन्द्र रात्रे के साथ बदतमीजी व हाथापाई करने
लगे और बोलने लगे की तुम लोग पैसा लेकर हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किये हो हमे नही जानते हो
तुम सभी का यहां से ट्रांसफर करवा देगें हमारी पहुंच बहुत उपर तक है तथा आरोपी विरेन्द्र पटेल
बोलने लगा कि मेरी पहचान बड़े बड़े आदमियो के साथ है, मैं टीवी, फिल्मों में काम करता हूँ मेरा कोई
भी कुछ नही बिगाड़ सकता कहकर बोलने लगा। आरोपियों द्वारा किये गये हाथापाई में आरक्षक
अमरनाथ दिवाकर को चोटे आयी है। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर 
पुलिस अधीक्षक  कोरबा भोजराम पटेल के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 
कीर्तन राठौर व  नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपियों
के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के जुर्म में धारा- 186,332,353,34 भादवि के तहत अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01. विरेन्द्र पटेल पिता स्व. हुलासराम पटेल उम्र 26वर्ष निवासी- आदर्शनगर कुसमुण्डा जिला कोरबा।
02. धीरेन्द्र पटेल पिता स्व. हुलासराम पटेल उम्र 26वर्ष निवासी- आदर्शनगर कुसमुण्डा जिला कोरबा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume