Top News

सिर्फ एक मिस कॉल…और आप घर बैठे जान सकते है जनधन खाते का बैलेंस…यहा जाने आसान तरीका- पढ़े पूरी खबर-AM अबतक न्यूज से




लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने जनधन खातों में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है. ज्यादातर खाताधारक अभी भी बैलेंस पता करने के लिए अपने बैंक के ब्रांच जाते हैं. लेकिन लॉकडाउन की स्थिति में लोगों का बैंक जाना संभव नहीं है. ऐसे में हम बता रहे हैं आपको बेहद आसान तरीका. सिर्फ एक मिस कॉल से भी आप जान सकेंगे अपना बैलेंस…

एसबीआई ने शुरू की ये सुविधा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने खाताधारकों के लिए ये सुविधा शुरू की है. कोई भी जनधन खाताधारक 1800 425 3800 या फिर 1800 112 211 पर कॉल करके अपना बैलेंस जान सकते हैं. खाताधारक को अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से यहां कॉल करना होगा. आप एक बार में अपने पांच ट्रांसजेक्शन के बारे में जानकारी ले सकेंगे. इसके अलावा खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223766666 पर कॉल करके भी ये सभी जानकारियां ले सकते हैं. 

ऐसे कराएं अपना फोन नंबर रजिस्टर्ड

अगर जनधन खाताधारक होने के बावजूद आपका फोन नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं है तो भी कोई समस्या नहीं. आप 09223488888 पर भी मैसेज भेज कर अपना नंबर खाते के साथ रजिस्टर्ड करा सकते हैं. इसके लिए आपको REG Account Number लिखकर भेजना होगा.

बताते चलें कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने पहले से ही प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था. इसके लिए सरकार इन खाताधारकों के बैंक अकाउंट में अगले तीन महीने तक पैसा भेजेगी. पहली किस्त 3 अप्रैल को खाताधारकों के एकाउंट में जमा किया गया था.

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume