Top News

रासायनिक खाद की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन….सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

रासायनिक खाद की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन….सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
बेलतरा :--   बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौंसरा में शुक्रवार को प्रदेश में रासायनिक खाद बीज की कमी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ ग्राम पौंसरा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलतरा  एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण स्तर पर कांग्रेसियों द्वारा ग्राम पौंसरा में आयोजित धरना प्रदर्शन किए। 
खाद मुहैया कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौपें। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक राजेंद्र साहू डब्बू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2021 सीजन के लिए केन्द्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों के आपूर्ति की मांग की गई थी।
लेकिन माह-जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद दी गई है जिससे राज्य में किसानों की मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में दिक्कत हो रही है।

धरना प्रदर्शन में राजेन्द्र साहू, झगर राम सूर्यवंशी, मधु पवन  निर्मलकर, दिनेश कश्यप, रामरतन कौशिक, महावीर यादव, नन्दकिशोर कश्यप, यदुनन्दन कौशिक, अन्नपूर्णा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume