चौकी हरदीबाजार पुलिस द्वारा चोरी का लोहा कबाड़ सामग्री बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया,
चौकी हरदीबाजार पुलिस द्वारा चोरी का लोहा कबाड़ सामग्री बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया,
आरोपियों के कब्जे से कुल 25 क्विंटल लोहा कबाड सामग्री (कीमती लगभग 25350/- रूपये) बरामद
दिनांक 07.08.2021
भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा, कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक, कोरबा, खोमन लाल सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक, दर्रा के मार्गदर्शन में चौकी
हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अपराधियों/चोर गिरोह की लगातार धरपकड़ की कार्यवही की जा रही है इसी
तारतम्य में आज दिनांक 07.08.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि नरेश कुमार डिक्सेना अपने
साथी पुरुषोत्तम दास के साथ पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 एजेड 3705, में लोहा कबाड़ समान भरा
हुआ नेवसा जोरहाडबरी तरफ से बलौदा की ओर चोरी का समान ले जाने वाला है। प्राप्त मुखबीर
सूचना पर हमराह स्टॉफ के रवाना होकर ग्राम जोरहाडबरी में लीलागर नदी पुल के पास जाकर घेराबंदी
किया गया। ग्राम नेवसा तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 एजेड 3705 के आने पर रोकवाया
जाकर वाहन को चेक किया गया पिकअप वाहन को नरेश कुमार डिक्सेना ड्रायवरी करते आया। ड्रायवर
के बगल सीट में पुरूषोत्तम दास बैठे मिला जिन्हे निचे उतरवा कर पिकअप को चेक किया गया पिकअप
में लोहा कबाड समान वजनी करीब 25 किवंटल कीमती करीब 25350/- रूपये भरा हुआ मिला जिससे
नरेश कुमार डिक्सेना से पूछताछ करने पर लोहा कबाड समान रेकी पावर प्लॉट तरफ से चोरी कर
हेल्फर पुरूषोत्तम दास से मिलकर बलौदा, चॉपा बेचने ले जाना बताया। धारा 91 जा.फौ. का नोटिस वैध
दस्तावेज पेश करने तामिल करने पर कोई मालिकाना दस्तावेज रसीद आदि पेश नही किये जिससे उक्त
वाहन तथा उसमें लोड लोहा कबाड समान 25 क्विंटल कीमती 25350/- रूपये को जप्ती किया गया
तथा आरसीबुक उक्त पिकअप का छायाप्रति जिसमें ओनर का नाम नरेश कुमार डिक्सेना है को जप्त
किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में
लगातार लोहा कबाड, डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा
रही है। उपरोक्त धरपकड़ की कार्यवाही करने में निरीक्षक अभय सिंह बैस, उनि. तारन दास कोसले,
आरक्षक 644 प्रवीण कुमार, आरक्षक 172 गौतम पटेल द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद