> काफी लंबे समय से फरार छेड़छाड़ के आरोपी को किया गया बिहार से गिरफ्तार।
> आरोपी के विरूद्ध धारा- 354,506,454,34 भादवि एवं धारा 6 टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के
तहत की गई कार्यवाही।
> आरोपी- मोह. अली रजा गिरफ्तार।
पीड़िता दिनांक 05.04.2021 को
थाना कुसमुण्डा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि माह दिसंबर 2019 में आरोपी मौलाना मोह. अली रजा
निवासी इमलीछापर विकासनगर कुसमुण्डा के द्वारा प्रार्थिया की का तबीयत खराब होने पर प्रार्थिया के घर
जाकर झाड़फूंक करना तथा प्रार्थिया के मां बाप के घर में नही रहने से जबरदस्ती प्रार्थिया का फोटो खींचना
एवं शादी करूंगा कहकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से छेड़छाड़ करना पाये जाने
से आरोपी के विरूद्ध थाना कुसमुण्डा में उपरोक्त अपराध धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना
कार्यवाही में लिया गया। आरोपी घटना को अंजाम देने उपरांत फरार हो गया था जिसके संबंध में
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा दिये गये दिये गये निर्देशों के परिपालन में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के
मार्गदर्शन पर फरार आरोपी मौलाना मोह. अली रजा की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कुसमुण्डा
निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जो विवेचना दौरान ज्ञात हुआ
कि आरोपी घटना कारित कर अपने मूल निवास बिहार फरार हो गया था। आरोपी की पतासाजी व गिरफ्तारी
हेतु विशेष पुलिस टीम उप निरीक्षक इंद्रनाथ नायक (चौकी चैतमा), प्रधान आरक्षक खगेश राठौर, आरक्षक
सुनील जोशी, रामकुमार पाटले (चौकी चैतमा) को बिहार रवाना किया गया, जहां आरोपी मौलाना मोह.अली
रजा पिता मोह. महबूब आलम उम्र 27वर्ष निवासी ग्राम खड़ीहार थाना बाराहाट जिला बांका बिहार अपने निवास
स्थान पर उपस्थित मिला जिसे दिनांक 07.08.2021 को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला बांका
बिहार के न्यायालय में ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु पेश किया गया जो न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी
को लेकर थाना कुसमुण्डा लाया गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसने घटना कारित
करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में विशेष पुलिस टीम उप निरीक्षक इंद्रनाथ नायक (चौकी
चैतमा), प्रधान आरक्षक खगेश राठौर, आरक्षक सुनील जोशी, रामकुमार पाटले (चौकी चैतमा) तथा सायबर सेल
टीम कोरबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी- मोह.अली रजा पिता मोह. महबूब आलम उम्र वर्ष निवासी ग्राम खड़ीहार थाना बाराहाट
जिला बांका बिहार।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद