*कार्यालय - सुरति कुलदीप पार्षद वार्ड 57 एवं एम आई सी मेम्बर नगर पालिक निगम*
*वार्ड 57 भैरोताल में विकास कार्यो का किया गया भूमिपूजन ।*
*सुराकछार/कोरबा:-*
नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड नंबर 57 भैरोताल के अंतर्गत कपाटमुडा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन महापौर राज किशोर प्रसाद के मुख्य आथित्य ,सभापति श्यामसुंदर सोनी के अध्यक्षता में सुरती कुलदीप एम आई सी पार्षद भैरोताल के द्वारा भूमि पूजन सर्वमंगला जोन भैरोताल कार्यालय के समक्ष किया गया जिसमें कपाट मुड़ा बस्ती में 8. 97 लाख का सामुदायिक भवन शौचालय सहित किचन सेट व 3.75 लाख व 3.40 लाख रुपये का आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती तक मुख्य मार्ग को जोड़ते हुए सीसी रोड का भूमि पूजन कर कार्य का शुरुआत किया गया इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद जयसवाल ,जनक दास कुलदीप ,प्रताप दास महंत ,वसीम खान ,लंबोदर दास ,गणपत ,राम प्रसाद पटेल साहस पटेल उषा पटेल एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे ।
वार्ड पार्षद सुरती कुलदीप द्वारा लगातार निगम प्रशासन से वार्ड की विकास कार्यों के लिए प्रयास किया जा रहा है । जिसके तहत 20 वर्षो से विकास से अछूते मूल ग्राम मोहल्ला कपाट मुड़ा के लोंगो को ये सौगात दिलाई गई है । वार्ड पार्षद कुलदीप ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण वार्ड के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए निगम प्रशासन से लगातार प्रयास किया जा रहा है वार्ड वासियो को साथ लेकर और उनके सहयोग से सभी कार्यो को पूरा कराया जाएगा उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय सत्र में विकास कार्यों में प्रगति आएगी ।
सुरति कुलदीप
पार्षद वार्ड 57 एवं एम आई सी मेम्बर नगर पालिक निगम
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद