Top News

पुलिस कप्तान द्वारा किया गया आरोपों का खंडन........डी. आर. आंचला


पुलिस कप्तान द्वारा किया गया आरोपों का खंडन
........डी. आर. आंचला
पुलिस कप्तान द्वारा किया गया आरोपों का खंडन
मैं, डी. आर. आंचला (भा.पु.से.) वर्तमान में पुलिस अधीक्षक मुंगेली के रूप में पदस्थ हूं। सेनानी
12वीं (भा/र) वाहिनी छसबल, रामानुजगंज, बलरामपुर के पत्र क्रमांक 12वीं बटा/छसबल/रा.
गंज/स्टेनो/ए/1069-ए/21 दिनांक 13.12.2021 में मेरे द्वारा प्रार्थना स्थल निर्माण के नाम पर
12वीं वाहिनी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों से 5000000/- रूपये चंदा संग्रहित कर प्रार्थना
स्थल का निर्माण नहीं कराये जाने एवं उस राशि से स्वयं का मकान निर्माण कराये जाने संबंधी
शिकायत का लेख किया गया है। जिसकी प्राथमिक जांच सहायक सेनानी 12वीं वाहिनी
रामानुजगंज-बलरामपुर द्वारा किया गया है। जिसके अनुसार प्रार्थना स्थल के नाम से चंदा व दान
का संग्रहण वर्ष 2016 से किया जा रहा था। जिसका लेखा केशबुक में दिनांक 04.09.2016 से
विधिवत संधारित किया गया है। जांच अनुसार 12वीं वाहिनी की कंपनियों से एवं रामानुजगंज के
निवासियों से कुल चंदा व दान स्वरूप राशि 1167147/-रूपये बिना किसी दबाव के स्वेच्छापूर्वक
संग्रहित किया गया है। जिसमें से 1009751/- रूपये का निर्माण कार्य कराया जाकर शेष राशि
157396/- विधिवत वाहिनी मुख्यालय में विधिवत लेखा-जोखा संधारित करना पाया गया है एवं
प्राथमिक जांच अधिकारी द्वारा प्रार्थना स्थल निर्माण के संबंध में शिकायत तथ्यहीन एवं बेबुनियाद
पाया गया है। मेरी पदस्थापना मई 2018 से सेनानी 12वीं वाहिनी के रूप में हुई थी। मेरी
पदस्थापना के पूर्व दिनांक 04.09.2016 से प्रार्थना स्थल निर्माण हेतु चंदा/दान का संग्रहण किया
जा रहा था। मैं बलरामपुर शहर में लगभग सवा पांच साल तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप
में पदस्थ था, जिसके कारण रामानुजगंज के गणमान्य नागरिकों से अच्छा परिचय था। इसके पूर्व
मैं वर्ष सितम्बर 2013 से जून 2017 तक कमांडेंट सिलफिली, जिला सूरजपुर के रूप में भी पदस्थ
रहा हूं। मैं सी.ए.एफ. के अधिकारी/कर्मचारियों की सेवाशर्तों, परेशानियों को भलीभांति जानता हूं।
मेरे विरूद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत पूर्व में नहीं हुई है। मैनें सदैव ही बटालियन एवं
अधिकारी/कर्मचारियों के हित में कार्य किया है एवं बहुत सारे वेलफेयर कार्य किया हूं। 12वीं
वाहिनी रामानुजगंज-बलरामपुर में सेनानी के रूप में पदस्थापना उपरांत वाहिनी के
अधिकारी/कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, शहरवासियों द्वारा बटालियन परिसर में प्रार्थना स्थल
का निर्माण कराने के संबंध में आग्रह किया गया कि बहुत इकाई में प्रार्थना स्थल का निर्माण हुआ,
एवं गार्डन विकसित हुआ है। यहां परिसर में भी प्रार्थना स्थल का निर्माण कराया जावे। उस समय
बटालियन परिसर में पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के क्वार्टर का निर्माण
किया जा रहा था। प्रार्थना स्थल निर्माण हेतु चंदा/दान में से लगभग 400000/- रूपये का
चंदा/दान स्वेच्छापूर्वक शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रदाय किया गया है। जिनकी प्रेरणा से
मैं स्वयं भी चंदा दिया हूं। इन सब प्रेरणा से प्रार्थना स्थल का निर्माण कराया गया है। समस्त
कार्यों का लेखा-जोखा केशबुक में विधिवत संधारित की गई है एवं में पारदर्शिता रखी गई है। मेरे
द्वारा 12वीं वाहिनी सेनानी के रूप में पदस्थापना के दौरान एक आदतन शराबी आरक्षक को
बर्खास्त किया गया था। एक अन्य आरक्षक अपनी पत्नी-बच्चे के होते हुए अपने साथी सिपाही की
पत्नी को छिनकर पत्नी बनाकर बच्चे पैदा किया था, जिससे उसे बर्खास्त कर दिया था। इसी
प्रकार एक अन्य आरक्षक अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा, वाद-विवाद करता था, जो
काउंसलिंग में समझाने पर भी नहीं मानकर बटालियन परिसर की अधिकारी/कर्मचारियों के
क्वार्टर की चौथीं मंजिल में चढकर कूदने की धमकी दे रहा था, उसे पकड़कर रामानुजगंज थाना
में उसके विरूद्ध 498 भादवि का अपराध दर्ज कराया था, तथा उसके विरूद्ध विभागीय जांच
कराया जाकर उसे एक साल के लिये आरक्षक के न्यूनतम वेतनमान की सजा दिया था। ऐसे
असमाजिक लोगों के द्वारा मुझ पर 5000000/- रू वसूली का आरोप लगाया जाकर सोशल
मीडिया में वायरल करते हुए मेरे छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो बेबुनियाद
है। मैं प्रार्थना स्थल निर्माण के लिए चंदा के रूप में 5000000/- रूपये वसूली करने एवं उस
राशि से प्रार्थना स्थल का निर्माण के स्थान पर अपना घर निर्माण संबंधी शिकायत का खंडन
करता हूं।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume