Top News

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक में हाईस्कूल स्याहीमुड़ी के राधेश्याम का चयन...

AM अबतक न्यूज़



कमलेश पालिया की खबर

कोरबा :- इंस्पायर अवॉर्ड मानक 2020 के राज्य स्तरीय आयोजन के लिए शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं के छात्र राधेश्याम मंझवार के प्रोजेक्ट मॉडल का चयन हुआ है। विद्यालय की व्याख्याता प्रभा साव इस प्रोजेक्ट की मार्गदर्शक हैं। जिनके निर्देशन में छात्र ने प्रोजेक्ट मॉडल का निर्माण किया। राधेश्याम ने बताया कि कोरोना काल में संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। घर में लॉक होना ही समस्या का समाधान है परंतु जीवकोपार्जन हेतु हमें दिन प्रतिदिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कर्तव्य स्थल एवं आवश्यक सामग्री के क्रय-विक्रय के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है । मेरा मॉडल "डोंट टच वस्तु क्रय विक्रय मशीन"   *Buy and sell  Articles without touching*  इसी समस्या के समाधान पर आधारित है। यह मशीन न्यूटन के गति के तीसरे  सिद्धान्त पर कार्य करती है अर्थात प्रत्येक क्रिया के बराबर परंतु विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। सायकल का फ्रेम एवं पहिये की सहायता से इस मॉडल को बनाया गया है। बिजली से चलने वाली इस मशीन में मोटर में लगाया गया है जो पहिया को घुमाने का कार्य करेगा। इस मशीन द्वारा लोग सभी दुकानों एवं उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्य एवं अन्य सामग्री की खरीददारी करते समय एक दूसरे को छुए बिना अपनी जरूरत की सभी वस्तुएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खरीद सकता है। साथ ही यह मशीन बुजुर्गों एवं विकलांगों के लिए भी लाभदायक है। यह मशीन उन्हें बार-बार चढ़ने उतरने की समस्या से भी निजात दिलाता है। 



 मॉडल को बनाने के लिए राधेश्याम ने शिक्षिका प्रभा साव एवं प्राचार्य डॉ. फरहाना अली का मार्गदर्शन लिया। प्रभा साव ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय के ऋषभ भारिया का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। ऋषभ ने व्याख्याता प्रभा साव के मार्गदर्शन में प्लास्टिक के विकल्पों पर प्राकृतिक पदार्थ जैसे प्राकृतिक रेशे, लकड़ी के बुरादे, अनाज, वनस्पति पदार्थ, कॉटन, नारियल की भूसी द्वारा पतली लेयर तैयार की जिसके माध्यम से पैकेजिंग एवं प्लास्टिक के खिलौने का विकल्प तैयार किया। साथ ही कम पीपी एवं प्राकृतिक पदार्थों के माध्यम से की रिंग बनाई। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक में राधेश्याम के प्रोजेक्ट के चयन होने पर प्राचार्य डॉ. फरहाना अली, एवं सभी शिक्षक स्टॉफ में हर्ष व्याप्त है। जिला समन्वयक डॉ. फरहाना  अली एवं जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने भी राधेश्याम को राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर आशीर्वचन देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume