Top News

*खाता में आया वेतन वापस ले लेते हैं मजदूरों से,मजदूरी भी कम* *कम वेतन पर काम करने के लिए धमका रहे लेबर सप्लायरों के विरुद्ध दीपका थाना में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।*

*खाता में आया वेतन वापस ले लेते हैं मजदूरों से,मजदूरी भी कम* 
*कम वेतन पर काम करने के लिए धमका रहे लेबर सप्लायरों के विरुद्ध दीपका थाना में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।*
*दीपका/गेवरा:-*
कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की दीपका परियोजना के साइलो और सीएचपी में लेबर सप्लाई का काम करने वाले सुपरवाइजर और उसके साथियों द्वारा ठेका मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस में करते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के साथ दीपका थाना पहुंचे ठेका मजदूरों ने बताया कि उन्हें निर्धारित से काफी कम राशि का भुगतान किया जा रहा है। बैंक खाता में पेमेंट आने के बाद पैसा वापस ले लिया जाता है और कई मजदूरों का एटीएम व पासबुक अपने पास रखकर अपने हिसाब से भुगतान करते हैं। पीएफ सहित अन्य सभी सुविधाएं व सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जाते।
बता दें कि दीपका में साइलो और सीएचपी का काम नागार्जुन इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है जिसके लिए लेबर सप्लायर किशोर कुमार, नवनीत सिंह, रहमान खान अपने शर्तों पर काम करने के लिए धमकाते हंै। इनकी बात नहीं मानने पर काम से बाहर कर दिया जाता है। इन पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही ठेका मजदूरों ने सुरक्षा प्रदान कर वास्तविक वेतन भत्ता, सुविधाएं दिलाने और काम से निकाले गए मजदूरों की बहाली की मांग की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume