Top News

*ुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर, थाना- कोतवाली, जिला कोरबा::-*

*-::प्रेस विज्ञप्ति :पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर, थाना- कोतवाली, जिला कोरबा::-*
*> मानिकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*> दो अलग अलग प्रकरणों में दो केबल (तांबा) चोरों पर कार्यवाही*
*> चोरी के तांबा तार के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार*

*नाम आरोपियान - 01. बंटी यादव उर्फ बंटू पिता जय कुमार यादव उम्र- 29 वर्ष पता एम-12 जंगल कॉलोनी कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली 02. रविदास महंत पिता शंकरदास महंत उम्र 30 वर्ष पता साई मंदिर के पास रामनगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली*

विवरण-  पुलिस अधीक्षक कोरबा  भोजराम पटेल के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही
है। इसी कम में आज दिनांक 25.01.2022 को मानिकपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि
*बंटी यादव तथा रविदास महंत* अपने पास चोरी का तांबा तार रखे हुए हैं और उसे बेचने के लिए
ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, मुखबीर सूचना से अवगत कराने पर  पुलिस अधीक्षक  कोरबा  भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा  योगेश साहू व थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह द्वारा त्वरित
कार्यवाही का निर्देश दिया गया तब वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में संदेही बंटी यादव तथा
रविदास महंत से पूछताछ करने पर पहले तो जुर्म करने से इंकार किये किन्तु पुलिस द्वारा हिकमत
अमली से पूछताछ करने पर तांबा तार चोरी करना स्वीकार किये तब *बंटी यादव के कब्जे से लगभग 9 किलोग्राम तांबा तार कीमती 9,000 रूपये* व *रविदास महंत के कब्जे से लगभग 11 किलोग्राम तांबा तार कीमती 11,000 रूपये* को समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
| जिससे आरोपियो का कृत्य धारा 41(1-4)द0प्र0स0/379 भादवि का घटित करना पाये जाने से
आरोपी *रविदास महंत पिता शंकरदास महंत उम्र-30 वर्ष पता साई मंदिर के पास रामनगर कोरबा चौकी मानिकपुर* के विरूद्ध *इस्तगासा कमांक 02/2022 धारा 41(1-4)द0प्र0स0/379 भादवि* तथा
*बंटी यादव उर्फ बंटू पिता जय कुमार यादव उम्र- 29 वर्ष पता एम-12 जंगल कॉलोनी कोरबा चौकी मानिकपुर के विरूद्ध इस्तगासा कमांक 03/2022 धारा 41(1-4)द0प्र0स0/379 भादवि* कायम कर विवेचना में लिया गया। तथा दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*उक्त कार्यवाहियों में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी मानिकपुर, प्रआर ओमप्रकाश बैस, आर.आलोक टोप्पो,आर. जय प्रकाश यादव,आर. रतन राठौर,आर. हेराम चौहान,आर. अशोक पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume